Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

तावडू की बेटी वशिका राष्ट्रीय एयर पिस्टल के लिए चयनित

27 Sep 2026, 06:40 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
तावडू की बेटी वशिका राष्ट्रीय एयर पिस्टल के लिए चयनित - नूँह, हरियाणा

तावडू की बेटी वंशिका राष्ट्रीय एयर पिस्टल के लिए चयनित

तावडू। खंड के गांव जौरासी की रहने वाली बेटी वंशिका ने इंडिया ओपन एयर वेपन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए स्थान सुनिश्चित किया है। वंशिका की इस उपलब्धि पर जौरासी गांव सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
वंशिका के पिता संदीप शर्मा ने बताया कि 18 से 27 सितंबर तक पश्चिम बंगाल के आसनसोल राइफल क्लब में आयोजित प्रतियोगिता में वंशिका ने 10 मीटर एयर पिस्टल सब यूथ महिला वर्ग में हिस्सा लिया और 400 में से 342 अंक प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि वंशिका गुरुग्राम जिले के बिलासपुर एमबीएलएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कक्षा दसवीं की छात्रा है। वंशिका की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के निदेशक ऋषि राज और प्रधानाचार्य सरोज चौधरी ने उन्हें बधाई देते हुए राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

तीन दिवसीय उत्तराखंड पुलिस क्रिकेट टूर्नामेंट अब सोमवार से भल्ला स्टेडियम में शुरू होगा
Haridwar27 Sep

तीन दिवसीय उत्तराखंड पुलिस क्रिकेट टूर्नामेंट अब सोमवार से भल्ला स्टेडियम में शुरू होगा

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande Bharat September 27, 2026 हरिद्वार। मौसम के अलर्ट को देखते…

पूरी खबर पढ़ें →
Big News: संत रामपाल के आश्रम में सेवा देने आए परिवार के बेटे के साथ दरिंदगी, सेवादार ने की घटिया करतूत
Kurukshetra27 Sep

Big News: संत रामपाल के आश्रम में सेवा देने आए परिवार के बेटे के साथ दरिंदगी, सेवादार ने की घटिया करतूत

हरियाणा के सोनीपत जिले के बरोदा थाना क्षेत्र स्थित संत रामपाल के सतलोक आश्रम (धनाना) से एक बेहद…

पूरी खबर पढ़ें →
GSSS छपेडा मे स्वच्छता की सेवा 2026, अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Nuh26 Sep

GSSS छपेडा मे स्वच्छता की सेवा 2026, अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

*GSSS छपेड़ा में "स्वच्छता ही सेवा 2026" अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। नूह।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छपेड़ा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!