खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाई, जांच हेतु सोयाबीन ऑयल, पनीर एवं आटे के नमूने लिए
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जावरा(रतलाम)खाद्य सुरक्षा प्रशासन रतलाम द्वारा पिपलोदा रोड जावरा रतलाम स्थित पदमना रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मियों के आवश्यक मेडिकल प्रमाण पत्र एवं पेस्ट कंट्रोल प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं पाए गए।
मौके पर खाद्य लाइसेंस डिस्प्ले होना नहीं पाया गया। मौके पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत सोयाबीन ऑयल एवं पनीर का नमूना लिया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के आधार पर प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया जा रहा है।
इसी प्रकार हुसैन टेकरी रोड जावरा स्थित न्यू बजरंग ढाबा का निरीक्षण किया गया। मौके पर श्री अनिल गणावा प्रोपराइटर ढाबे का संचालन करते पाए गए। मौके पर खाद्य रजिस्ट्रेशन डिस्प्ले होना नहीं पाया गया तथा कर्मियों के मेडिकल प्रमाण पत्र भी नहीं पाए गए। मौके पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत पनीर एवं गेहूं का आटा के नमूने जांच के लिए लिए गए।
लिए गए चारों नमूने परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए है। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नियम अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जोधपुर : रातानाडा गणेशपुरा क्षेत्र के गणेश मंदिर अरोड़ा नमकीन शॉप पर मिठाई और कचौरी को लेकर ग्राहक…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के प्रयासों से एम्स जोधपुर में चल रही…
पूरी खबर पढ़ें →
इलाज के दौरान कंधई थाने में तैनात आरक्षी पिन्टू चौहान की मौत प्रतापगढ़। कंधई थाने में तैनात आरक्षी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsधौला में विराट संत व गौरक्षक सम्मेलन सम्पन्न, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग* जयपुर।धौला कस्बे…
पूरी खबर पढ़ें →
🔥 खाजेकलां घाट की पवित्रता और आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं! 🔥 📍 पटना साहिब | खाजेकलां घाट…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कुशवाहा समाज संगठन ब्लॉक राहतगढ़ के तत्वावधान में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।