*तरना-गिलट बाजार मार्ग पर हादसे रोकने के लिए एक्शन में पुलिस, डीसीपी वरुणा ने किया स्थलीय निरीक्षण*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*तरना-गिलट बाजार मार्ग पर हादसे रोकने के लिए एक्शन में पुलिस, डीसीपी वरुणा ने किया स्थलीय निरीक्षण*
वाराणसी- तरना फ्लाईओवर से गिलट बाजार मुख्य मार्ग पर दो दिन पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद पुलिस कमिश्नरेट एक्शन में आ गया है। पुलिस आयुक्त के निर्देशन पर वरुणा जोन के डीसीपी राजेश कुमार पाण्डेय ने उक्त मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसीपी के साथ एसीपी कैण्ट प्रज्ञा पाठक, यातायात निरीक्षक अनुराग त्यागी, थाना शिवपुर प्रभारी, चौकी प्रभारी गिलट बाजार, चौकी प्रभारी तरना और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। डीसीपी ने हादसे वाले संवेदनशील कटों को चिन्हित कर 4 बड़े सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए हैं सभी कट वाले स्थानों पर जल्द ही रंबल स्ट्रिप्स लगाई जाएंगी ताकि चालक गति कम करें। रात्रि में विजिबिलिटी के लिए रंबल स्ट्रिप्स के साथ कैटआई लगाई जाएगी।
डिवाइडर/बैरियर के कट पर "दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र" और "गति कम करें" के चेतावनी बोर्ड लगेंगे।
जरूरत के अनुसार अन्य रोड सेफ्टी साइन भी लगाए जाएंगे।
पुलिस का कहना है कि इन उपायों से वाहन चालकों को समय रहते चेतावनी मिलेगी और इस मार्ग पर हादसों की संभावना को न्यूनतम किया जा सकेगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिद्धार्थनगर जनपद में अवैध शराब और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस,…
पूरी खबर पढ़ें →
बलरामपुर। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के चरन गहिया बेल्हा गांव में शनिवार रात करीब 10:30 बजे तेज…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। जनपद के आलू किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसानों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में मदरसे में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है।…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में मिशन शक्ति टीम की तत्परता से घर से नाराज होकर जा रही दो सगी बहनों को…
पूरी खबर पढ़ें →
जनपद सिद्धार्थनगर के थाना भवानीगंज पुलिस ने शांति भंग के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।