सचिवों के बाद अब रोजगार सहायकों ने भी बढ़ाया कदम कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपे खिलौने, कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने की पहल की सराहना*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कोरिया/ सोनहत
जिले में प्रशासन द्वारा संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सोनहत ग्राम रोजगार सहायकों ने एक अनूठी और संवेदनशील पहल की है। जिला कलेक्टर एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन व निर्देशों से प्रेरित होकर रोजगार सहायकों के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए खिलौने एवं खेल सामग्री भेंट की।
रोजगार सहायकों ने कलेक्टर कक्ष में उपस्थित होकर कलेक्टर रोक्तिमा यादव को आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए खिलौनों के सेट सौंपे, ताकि इन्हें जरूरतमंद और ग्रामीण अंचल के आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाया जा सके।
*कलेक्टर ने की पहल की मुक्तकंठ से प्रशंसा*
कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने रोजगार सहायकों की इस सामाजिक सोच और सहभागिता की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि शासकीय दायित्वों के साथ-साथ समाज और आंगनबाड़ी के बच्चों के प्रति इस तरह का संवेदनशील भाव अत्यंत प्रशंसनीय व अनुकरणीय है। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे प्रयासों से न केवल आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों का जुड़ाव बढ़ेगा, बल्कि खेल-खेल में उनका मानसिक व रचनात्मक विकास भी बेहतर होगा।
*सेवा संकल्प अभियान से जुड़ रहा जन-सरोकार*
रोजगार सहायकों ने बताया कि 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत बच्चों के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान देने के उद्देश्य से उन्होंने यह पहल की है। उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर के हाथों यह सामग्री सौंपी, ताकि अभियान के तहत इसका समुचित वितरण सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर ग्राम रोजगार सहायक नन्द लाल राजवाड़े कृष्णा साहू, सहित संघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कलेक्टर ने अन्य कर्मचारियों व जागरूक नागरिकों से भी अपील की कि वे ऐसे आयोजनों और अभियानों से जुड़कर नौनिहालों के भविष्य निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कटनी,: कटनी वनमंडल के बड़वारा परिक्षेत्र अंतर्गत पिपरिया बीट में ग्राम पिपरिया की लगभग 60-70 महिलाएं अतिक्रमण की…
पूरी खबर पढ़ें →
CM नायब सिंह सैनी के पंजाब दौरों को लेकर पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने कसा तंज कहा…
पूरी खबर पढ़ें →
रूह कांप जाने वाली तस्वीर! खुशी मातम में बदली - मऊ में बड़ा हादसा 💔* उत्तर प्रदेश के…
पूरी खबर पढ़ें →
नई दिल्ली। सरकारी बैंकों में प्रस्तावित हड़ताल और आंदोलन को फिलहाल टाल दिया गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ…
पूरी खबर पढ़ें →
नई दिल्ली। सरकारी बैंकों में प्रस्तावित हड़ताल और आंदोलन को फिलहाल टाल दिया गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबिजली संकट से कृष्णा नगर कॉलोनी में पानी को तरसे लोग, नित्यक्रिया के लिए भी भटकने की नौबत…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।