विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियां, आग बुझाने के तरीकों के प्रति किया जागरूक स
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


विद्यार्थियों को बताए आग पर काबू पाने के तरीके।
तावडू।नगर के ग्रीन डेल्ज पब्लिक स्कूल में सोमवार को 'सेवा संकल्प' के अंतर्गत अग्निशमन विभाग द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों तथा आग बुझाने के सही तरीकों के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम के दौरान तावडू अग्निशमन विभाग की टीम के फायर कर्मचारी सुखबीर सिंह, जाकिर तथा गगनसिंह शामिल थे। उन्होंने विद्यार्थियों को आग लगने के विभिन्न कारणों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थिति में घबराने की बजाय शांत रहकर सुरक्षित स्थान पर जाने दूसरों की सहायता करने तथा अग्निशमन विभाग को सूचित करने के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों तथा अध्यापकों ने भी हिस्सा लिया। विद्यालय प्रशासन ने अग्निशमन विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरुकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को सुरक्षित, जिम्मेदार और सजग नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

रूह कांप जाने वाली तस्वीर! खुशी मातम में बदली - मऊ में बड़ा हादसा 💔* उत्तर प्रदेश के…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल मे बीजेपी ने SIR को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। मेयर रेनू बाला और बीजेपी…
पूरी खबर पढ़ें →
नई दिल्ली। सरकारी बैंकों में प्रस्तावित हड़ताल और आंदोलन को फिलहाल टाल दिया गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ…
पूरी खबर पढ़ें →
नई दिल्ली। सरकारी बैंकों में प्रस्तावित हड़ताल और आंदोलन को फिलहाल टाल दिया गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबिजली संकट से कृष्णा नगर कॉलोनी में पानी को तरसे लोग, नित्यक्रिया के लिए भी भटकने की नौबत…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल के इंद्री मे यूजीसी कानून के खिलाफ स्वर्ण समाज के लोगो ने किया जोरदार प्रदर्शन, उच्च अधिकारी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।