Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Azamgarh

फूलपुर के नवागत सीओ भूपेश पांडेय ने संभाला कार्यभार

28 Sep 2026, 08:30 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

फूलपुर के नवागत सीओ भूपेश पांडेय ने संभाला कार्यभार

अपराध नियंत्रण, त्योहारों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में सुधार प्राथमिकता

फूलपुर, आजमगढ़। लालगंज से स्थानांतरित होकर आए नवागत क्षेत्राधिकारी भूपेश पांडेय ने सोमवार को फूलपुर सर्किल का कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अपराध नियंत्रण, आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने को अपनी प्रमुख प्राथमिकता बताया।

नवागत सीओ भूपेश पांडेय ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ ही फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए फूलपुर, पवई, सरायमीर और दीदारगंज थाना प्रभारियों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में स्थानीय समस्याओं और संभावित चुनौतियों पर चर्चा कर उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

सीओ ने फूलपुर कस्बे में आए दिन लगने वाले जाम और अंबारी-दीदारगंज मार्ग पर लगने वाली सब्जी मंडी से उत्पन्न यातायात समस्या को भी गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ समन्वय कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पुलिसिंग व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से फूलपुर के क्षेत्राधिकारी किरन पाल सिंह का स्थानांतरण सीओ ट्रैफिक, आजमगढ़ के पद पर किया है। वहीं लालगंज के क्षेत्राधिकारी रहे भूपेश पांडेय को फूलपुर का नया क्षेत्राधिकारी बनाया गया है।

रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया
आजमगढ़

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आजमगढ़: फूलपुर की ऐतिहासिक रामलीला में गूंजा रावण जन्म का प्रसंग, कुंभकरण के वरदान पर दर्शकों ने ली चुटकी
Azamgarh12 Oct

आजमगढ़: फूलपुर की ऐतिहासिक रामलीला में गूंजा रावण जन्म का प्रसंग, कुंभकरण के वरदान पर दर्शकों ने ली चुटकी

आजमगढ़: फूलपुर की ऐतिहासिक रामलीला में गूंजा रावण जन्म का प्रसंग, कुंभकरण के वरदान पर दर्शकों ने ली…

पूरी खबर पढ़ें →
दिल्ली जंतर मंतर प्रदर्शन के दौरान उल्टा चश्मा चैनल की पत्रकार को पुलिस ने किया अरेस्ट।
Karnal12 Oct

दिल्ली जंतर मंतर प्रदर्शन के दौरान उल्टा चश्मा चैनल की पत्रकार को पुलिस ने किया अरेस्ट।

दिल्ली मे जंतर मंतर प्रोटेस्ट मे कवरेज कर रही उल्टा चश्मा चैनल की पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा को आज…

पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़: फूलपुर की ऐतिहासिक रामलीला में गूंजा रावण जन्म का प्रसंग, कुंभकरण के वरदान पर दर्शकों ने ली चुटकी
Azamgarh12 Oct

आजमगढ़: फूलपुर की ऐतिहासिक रामलीला में गूंजा रावण जन्म का प्रसंग, कुंभकरण के वरदान पर दर्शकों ने ली चुटकी

आजमगढ़: फूलपुर की ऐतिहासिक रामलीला में गूंजा रावण जन्म का प्रसंग, कुंभकरण के वरदान पर दर्शकों ने ली…

पूरी खबर पढ़ें →
अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 धार में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों का अद्भुत जलवा; अग्रसेन जयंती पर महाआरती और रिकॉर्ड रक्तदान
Dhar12 Oct

अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 धार में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों का अद्भुत जलवा; अग्रसेन जयंती पर महाआरती और रिकॉर्ड रक्तदान

धार।अग्रसेन जयंती महोत्सव के 7 वे दिन शनिवार की शाम वाद विवाद , तात्कालिक एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!