Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahendragarh

*राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा, जिला महेंद्रगढ़-नारनौल कार्यकारिणी का बढ़ा कुनबा*

28 Sep 2026, 08:30 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
*राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा, जिला महेंद्रगढ़-नारनौल कार्यकारिणी का बढ़ा कुनबा* - MAHENDRAGARH, हरियाणा

*राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा, जिला महेंद्रगढ़-नारनौल कार्यकारिणी का बढ़ा कुनबा*

*6 नए पदाधिकारियों ने ली जिम्मेदारी, समाज को संगठित करने का लिया संकल्प*

राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा, जिला महेंद्रगढ़ द्वारा सैनी धर्मशाला, रेवाड़ी रोड, नारनौल में सम्मान एवं नियुक्ति समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता *जिला अध्यक्ष संजय सैनी* ने की।

जिला कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार करते हुए 6 नए पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया।

*नवनियुक्त पदाधिकारी:*
– *ओम प्रकाश ठेकेदार* – जिला संगठन मंत्री
– *हरीश सैनी, भूपेंद्र सैनी* – जिला उपाध्यक्ष
– *लोकेश सैनी* – जिला सचिव
– *शैतान सिंह, गोविंद सैनी* – जिला कार्यकारी सदस्य

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्मी सैनी (LCC चेयरपर्सन) एवं विशन सैनी (पूर्व प्रधान, सैनी सभा नारनौल)* उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने समाज की एकजुटता पर बल दिया और महापुरुषों को नमन किया। उन्होंने राष्ट्रीय सैनी सभा की सरहाना और कहा महेंद्रगढ़ जिले में बहुत अच्छा काम कर रही है

*प्रदेश सचिव डॉ. राजेंद्र सैनी* ने अपने संबोधन में कहा कि युवा नशे से दूर रहें।समाज को नशा मुक्त बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने महेंद्रगढ़ जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की बात कही और सभी से इसमें सहयोग की अपील की।

*जिला अध्यक्ष संजय सैनी* ने कहा कि राष्ट्रीय सैनी सभा का उद्देश्य केवल पद देना नहीं, बल्कि समाज को संगठित कर नई दिशा प्रदान करना है।

*इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे -* प्रदेश सचिव डॉ. राजेंद्र सैनी, जिला प्रभारी मानसिंह सैनी (ट्रांसपोर्टर), जिला महासचिव विजय सैनी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मानसिंह सैनी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सैनी, अशोक कटारिया, मीडिया प्रभारी मुकेश सैनी एडवोकेट, जिला सचिव रघुवीर सैनी, रविंद्र सैनी, सुनील सैनी, जिला कार्यकारिणी सदस्य नरवर सैनी, सनी सैनी, हल्का अध्यक्ष राकेश सैनी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

error: Content is protected !!