Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

मां बगलामुखी के दरबार पहुंचे गोविंदा, की विशेष पूजा-अर्चना करीब आधे घंटे तक मंदिर में रहे, पुजारी ने विधि-विधान से कराई पूजा

28 Sep 2026, 08:30 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मां बगलामुखी के दरबार पहुंचे गोविंदा, की विशेष पूजा-अर्चना करीब आधे घंटे तक मंदिर में रहे, पुजारी ने विधि-विधान से कराई पूजा - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

नलखेड़ा। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा सोमवार को आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्वप्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मां बगलामुखी के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया। मंदिर में उन्होंने करीब आधे घंटे का समय बिताया।

पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर के पुजारी भारत गुरु ने गोविंदा को माता की चुनरी ओढ़ाई और विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। इसके बाद अभिनेता ने मंदिर परिसर में शांत भाव से समय बिताया और मां बगलामुखी के दर्शन किए।

गोविंदा के मंदिर पहुंचने की जानकारी मिलते ही मीडिया कर्मियों ने उनसे बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन अभिनेता ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और किसी तरह की बातचीत नहीं की। पूजा-अर्चना पूरी करने के बाद वे मंदिर से रवाना हो गए।

मां बगलामुखी मंदिर देशभर में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। गोविंदा के यहां पहुंचने की खबर मिलते ही मंदिर परिसर में मौजूद लोगों का ध्यान भी उनकी ओर आकर्षित हुआ।

गौरतलब है कि गोविंदा का निजी जीवन पिछले कुछ समय से सुर्खियों में रहा है। पत्नी सुनीता आहूजा के साथ उनके रिश्ते को लेकर भी सार्वजनिक रूप से चर्चाएं होती रही हैं। ऐसे में सोमवार को अचानक मां बगलामुखी के दरबार में गोविंदा की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा। हालांकि, अभिनेता ने अपनी यात्रा और पूजा को लेकर मीडिया से कोई बातचीत नहीं की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

एमपी भाजपा की कमान संभालते ही एक्शन में विप्लब देब: भोपाल पहुंच वरिष्ठ नेताओं से करेंगे खास चर्चा
Indore28 Sep

एमपी भाजपा की कमान संभालते ही एक्शन में विप्लब देब: भोपाल पहुंच वरिष्ठ नेताओं से करेंगे खास चर्चा

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS भोपाल/ मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!