बिजली उपभोक्ताओं के बिल समाधान के लिए खानपुर में 29 को लगेगा शिविर बकाया बिलों पर मिलेगी निगम नियमानुसार छूट, फीडर प्रभारियों को दिए लक्ष्य
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


खानपुर।जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड डिस्कॉम की ओर से खानपुर नगर के बारां मार्ग पर स्थित सहायक अभियंता कार्यालय में 29 सितंबर को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विद्युत उपभोक्ताओं की बिल संबंधी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।सहायक अभियंता के अनुसार शिविर में नियमित उपभोक्ताओं सहित कटे हुए बिजली कनेक्शनों के बकाया बिलों के निस्तारण पर विशेष जोर रहेगा।
इस दौरान निगम के नियमानुसार उपभोक्ताओं को बकाया राशि में निर्धारित छूट योजना का लाभ देकर मामलों का निपटारा किया जाएगा। शिविर की सफलता को लेकर विभागीय अधिकारियों ने सभी फीडर इंचार्जों को पाबंद किया है।
उन्हें अपने-अपने क्षेत्र के उपभोक्ताओं तक शिविर की जानकारी पहुंचाने तथा प्रत्येक फीडर से कम से कम 10 उपभोक्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। निगम प्रशासन ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर अपने लंबित बिलों का समाधान कराएं और छूट योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

रूह कांप जाने वाली तस्वीर! खुशी मातम में बदली - मऊ में बड़ा हादसा 💔* उत्तर प्रदेश के…
पूरी खबर पढ़ें →
नई दिल्ली। सरकारी बैंकों में प्रस्तावित हड़ताल और आंदोलन को फिलहाल टाल दिया गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ…
पूरी खबर पढ़ें →
नई दिल्ली। सरकारी बैंकों में प्रस्तावित हड़ताल और आंदोलन को फिलहाल टाल दिया गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबिजली संकट से कृष्णा नगर कॉलोनी में पानी को तरसे लोग, नित्यक्रिया के लिए भी भटकने की नौबत…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 28.09.2026 को पितृपक्ष मेला महासंगम-2026 के सफल एवं सुचारु आयोजन को लेकर जिलाधिकारी, गया, वरीय पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
अंबिकापुर, जिला सरगुजा। शहर के प्रतिष्ठित निजी अस्पताल श्री महावीर हॉस्पिटल पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।