Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

वन मंडल में भूमि पर अतिक्रमण का प्रयास रोका गया

28 Sep 2026, 10:06 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
वन मंडल में भूमि पर अतिक्रमण का प्रयास रोका गया - कटनी, मध्य प्रदेश

कटनी,:
कटनी वनमंडल के बड़वारा परिक्षेत्र अंतर्गत पिपरिया बीट में ग्राम पिपरिया की लगभग 60-70 महिलाएं अतिक्रमण की मंशा से वन भूमि की सफाई कर रही थीं। सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और कार्य रुकवाया।

मौके पर वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) श्री गर्वित गंगवार तथा बड़वारा रेंज अधिकारी श्री दशमत सिंह ने वन अमले के साथ ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों को स्पष्ट किया कि वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के तहत व्यक्तिगत वन अधिकार केवल उन आदिवासियों को दिए जाते हैं, जो 13 दिसंबर 2005 से पूर्व से वन भूमि पर काबिज हैं। यह अधिनियम की कट-ऑफ तिथि है। साथ ही, सामुदायिक अधिकारों के अंतर्गत वन भूमि पर बसने या खेती करने का अधिकार नहीं दिया जाता।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे ऐसे किसी भी व्यक्ति के बहकावे में न आएं, जो नई वन भूमि साफ कराकर खेती या बसाहट के लिए जमीन दिलाने का दावा करता है। ऐसे लोग भोले-भाले ग्रामीणों को गुमराह कर उन्हें कानूनी कार्रवाई में फंसा सकते हैं।

समझाइश के बाद ग्रामीणों ने आश्वासन दिया कि वे भविष्य में वन भूमि पर कोई अतिक्रमण या कटाई-सफाई नहीं करेंगे। वन विभाग ने वन संपदा की सुरक्षा के लिए गश्त जारी रखने की बात कही है।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

एमपी भाजपा की कमान संभालते ही एक्शन में विप्लब देब: भोपाल पहुंच वरिष्ठ नेताओं से करेंगे खास चर्चा
Indore28 Sep

एमपी भाजपा की कमान संभालते ही एक्शन में विप्लब देब: भोपाल पहुंच वरिष्ठ नेताओं से करेंगे खास चर्चा

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS भोपाल/ मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!