Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandauli

जनकपुर भ्रमण: “स्याम गौर किमि कहौं बखानी…” चतुर्थ दिन की लीला की शुरुआत भगवान श्री राम और लक्ष्मण जी द्वारा महर्षि विश्वामित्र की आज्ञा लेकर जनकपुर नगर भ्रमण से हुई। दो अति सुंदर

29 Sep 2026, 10:16 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जनकपुर भ्रमण: "स्याम गौर किमि कहौं बखानी..." चतुर्थ दिन की लीला की शुरुआत भगवान श्री राम और लक्ष्मण जी द्वारा महर्षि विश्वामित्र की आज्ञा लेकर जनकपुर नगर भ्रमण से हुई। दो अति सुंदर - CHANDAULI, उत्तर प्रदेश

जनकपुर भ्रमण: "स्याम गौर किमि कहौं बखानी…"
चतुर्थ दिन की लीला की शुरुआत भगवान श्री राम और लक्ष्मण जी द्वारा महर्षि विश्वामित्र की आज्ञा लेकर जनकपुर नगर भ्रमण से हुई। दो अति सुंदर बालकों को देखकर जनकपुर के नर-नारी और बालक मुग्ध हो गए। झरोखों से दोनों भाइयों की अलौकिक छवि को निहारती हुई जनकपुर की युवतियों और सखियों में संवाद शुरू हुआ।

तुलसीदास जी की अमर पंक्तियों—

देखन बागु कुअँर दुइ आए। बय किसोर सब भाँति सुहाए॥

स्याम गौर किमि कहौं बखानी। गिरा अनयन नयन बिनु बानी॥के माध्यम से एक सखी दूसरी सखी से कहती है कि दो अत्यंत मनमोहक किशोर राजकुमार बाग देखने आए हैं, जिनके सौंदर्य का वर्णन शब्द और आंखें मिलकर भी नहीं कर सकतीं। सखियों के बीच राम-लक्ष्मण के रूप, शिव धनुष को तोड़ने और माता सीता के साथ उनके संभावित विवाह को लेकर भावपूर्ण संवाद हुआ। किसी सखी ने दोनों राजकुमारों को देखकर कहा— "सिया सोने की अंगूठी, राम सांवरो नगीना हैं।"सजीव पुष्प वाटिका में योगशक्ति और योगपुरुष का मिलन
गुरु पूजन के लिए पुष्प एकत्र करने प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण जी जनकपुर की पुष्प वाटिका पहुंचे। रामनगर की इस ऐतिहासिक लीला में पुष्प वाटिका का दृश्य ऐसा सजीव जान पड़ा मानो श्रद्धालु त्रेतायुग के प्रत्यक्ष साक्षी बन गए हों। इसी पावन वाटिका में माता सीता और प्रभु श्रीराम का प्रथम दर्शन हुआ, जिसे मानस में योगशक्ति और योगपुरुष का अद्वितीय मिलन माना गया है।माता जानकी का गौरी पूजन और आकाशवाणी
पुष्प वाटिका में दर्शन-पूजन के बाद माता जानकी अपनी सखियों के साथ देवी गौरी (पार्वती जी) के पूजन हेतु मंदिर पहुंचीं। वहां उन्होंने पूर्ण श्रद्धा के साथ देवी गौरी से श्रीराम को वर रूप में प्राप्त करने की मनोकामना की। इसके पश्चात आकाशवाणी हुई कि उन्हें मनोवांछित वर की प्राप्ति होगी।

गौरी पूजन के उपरांत माता सीता राजमहल लौट गईं और प्रभु श्रीराम अपने भ्राता लक्ष्मण के साथ गुरु विश्वामित्र के आश्रम वापस आ गए। इसके साथ ही चतुर्थ दिवस की लीला का विश्राम हुआ। लीला के अंत में संत-महात्माओं द्वारा प्रभु श्रीराम की भव्य आरती उतारी गई, जिससे पूरा रामनगर परिसर "जय-जय श्री सीताराम" और "हर-हर महादेव" के उद्घोष से गूंज उठा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ayodhya29 Sep

अयोध्या। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से छह वर्षीय बालिका लापता

ब्रेकिंग अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या वंदे भारत न्यूज़ अयोध्या। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से छह वर्षीय बालिका लापता,…

पूरी खबर पढ़ें →
शाहाबाद, हरदोई। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है।
Hardoi29 Sep

शाहाबाद, हरदोई। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है।

लंबित मांगों को लेकर CHO ने खोला मोर्चा, 30 सितंबर से लखनऊ में धरने की चेतावनी 28 और…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ayodhya29 Sep

अयोध्या। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से छह वर्षीय बालिका लापता

ब्रेकिंग अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या वंदे भारत न्यूज़ अयोध्या। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से छह वर्षीय बालिका लापता,…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में जय जवान-जय किसान तिरंगा महायात्रा को सर्व समाज ने बनाया ऐतिहासिक महायात्रा
Moradabad29 Sep

कांठ में जय जवान-जय किसान तिरंगा महायात्रा को सर्व समाज ने बनाया ऐतिहासिक महायात्रा

विधानसभा 25-कांठ क्षेत्र में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंहकी जन्म जयंती के अवसर पर कांठ कै पूर्व विधायक राजेश…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!