Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ के समदगढ़ में पकड़ा गया तेंदुआ, ग्रामीणों की जुटी भीड़

29 Sep 2026, 06:58 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ के समदगढ़ में पकड़ा गया तेंदुआ, ग्रामीणों की जुटी भीड़ - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ क्षेत्र के गांव समदगढ़ उर्फ सिकंदराबाद में किसान की नलकूप कोठरी पर तीन तेंदुए दिखाई देने के चार दिन बाद वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में सोमवार रात एक तेंदुआ फंस गया। तेंदुए के पिंजरे में फंसने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर तेंदुए को मुरादाबाद के डियर पार्क ले गई।

IMG 20260928 WA00602
कांठ के गांव समदगढ़ उर्फ सिकंदराबाद में पिंजरे में फंसा तेंदुआ।

कांठ के गांव समदगढ़ उर्फ सिकंदराबाद में 25 सितंबर की रात किसान के खेत में स्थित नलकूप कोठरी की छत पर एक साथ तीन तेंदुए दिखाई दिए थे। ग्रामीणों ने तेंदुओं का वीडियो भी बनाया था। इसके बाद ग्रामीणों की मांग और क्षेत्र में तेंदुओं की लगातार गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग की टीम ने सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मौके पर पिंजरा लगाया। पिंजरे में शिकार भी बांधा गया था। करीब ढाई घंटे बाद रात आठ बजे ही एक तेंदुआ शिकार के लालच में पिंजरे में फंस गया। तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे मुरादाबाद स्थित डियर पार्क ले गई।

 

— कांठ में एक माह में छठा तेंदुआ पकड़ा गया

कांठ क्षेत्र में तेंदुओं की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम एक माह के भीतर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से अब तक छह तेंदुओं को पकड़ चुकी है। इसके बावजूद तेंदुओं के दिखाई देने का सिलसिला जारी है। ग्रामीणों ने खेतों और आबादी के आसपास वन विभाग से निगरानी बढ़ाने तथा तेंदुओं को पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

error: Content is protected !!