शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


महराजगंज। जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला परिषद गेट के पास मंगलवार सुबह एक कपड़े की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई।
दुकान से धुआं और आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।
हालांकि, आग बुझने से पहले दुकान में रखा कपड़ों का स्टॉक और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकान मालिक के अनुसार, अग्निकांड में लाखों रुपये के सामान का नुकसान हुआ है।
शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करने के साथ घटना की जांच में जुटी है।
नगर चौकी इंचार्ज अंकित सिंह ने भी बताया कि कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। दमकल की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*(SD) फिरोजाबाद-* *DM संतोष कुमार शर्मा का डिजिटल एक्शन: गौशालाओं का लाइव जायजा, अधिकारियों को दी चेतावनी......!!* 👉जिलाधिकारी…
पूरी खबर पढ़ें →
*फिरोजाबाद: अकबरपुर पहुंचे डीएम-सीडीओ, परिवार के साथ बाबा नीब करोरी के किए दर्शन* फिरोजाबाद। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा…
पूरी खबर पढ़ें →
*बिजली तार चोरी के मुख्य आरोपी का मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, गिरफ्तार* नारखी में पुलिस ने…
पूरी खबर पढ़ें →
फिरोजाबाद ब्रेकिंग कांग्रेस का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की…
पूरी खबर पढ़ें →
गुमशुदा बालिका की तलाश, जानकारी मिले तो पुलिस को बताएं फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के ग्राम सेंधलपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात के रूप में राजस्थान से मध्यप्रदेश सीमा तक बनने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।