चंद्रपुर में सेवा संकल्प अभियान: जिला अस्पताल में बाल हृदय रोग जांच शिविर, विधायक किशोर जोरगेवार ने लिया जायजा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


चंद्रपुर से वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए समीर वानखेडे ब्युरो चीफ की रिपोर्ट
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला सामान्य रुग्णालय, चंद्रपुर में आयोजित बाल हृदय आरोग्य जांच और शस्त्रक्रिया शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर को विधायक किशोर जोरगेवार ने भेंट देकर वहां उपस्थित माता-भगिनियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं और जरूरतों के बारे में जानकारी ली।
विधायक ने कहा कि उनके माध्यम से छोटे बच्चों को मुफ्त हृदय रोग जांच, 2D इको और आवश्यक उपचार की सुविधा मिल रही है, इसका उन्हें दिल से आनंद है।
एक साल पहले ऑपरेशन हुआ बच्चा आज स्वस्थ मिला, विधायक हुए भावुक
इस शिविर के दौरान एक ऐसा पल आया जिसने सभी का दिल जीत लिया। पिछले साल अडबाले परिवार के एक मासूम बच्चे का इसी शिविर के माध्यम से हृदय का ऑपरेशन किया गया था। आज वही बच्चा फिर से जांच के लिए शिविर में आया। उसे पूरी तरह से स्वस्थ और तंदुरुस्त देखकर विधायक जोरगेवार और उपस्थित सभी लोगों को बेहद खुशी हुई।
विधायक ने कहा कि किसी बच्चे को इलाज मिलने के बाद उसे फिर से स्वस्थ जीवन जीते हुए देखना, यही जनसेवा की असली संतुष्टि है।
उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र का कोई भी बच्चा सिर्फ पैसों की कमी के कारण हृदय रोग के इलाज से वंचित नहीं रहना चाहिए, यही उनकी सोच है। हर बच्चे की समय पर जांच हो और हृदय से जुड़ी कोई भी बीमारी मिलने पर उसका मुफ्त इलाज और ऑपरेशन उपलब्ध हो, इसके लिए ऐसे सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsआजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के समेदा स्थित लाइफ लाइन नर्सिंग कॉलेज के पास शनिवार रात तेज रफ्तार पिकअप…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *उत्तर प्रदेश के रामपुर से जुड़वा बहनों का एक…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रशासन झुका या समझौता हुआ? हर्रैया एसडीएम के तबादले ने खड़े किए गंभीर प्रशासनिक सवाल प्रशासनिक नीति पर…
पूरी खबर पढ़ें →
(मोहित दांगी जिला रिपोटर की निवाड़ी से रिपोर्ट)निवाड़ी। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन रविवार…
पूरी खबर पढ़ें →
વેરાવળમાં રસ્તા બિસ્માર, પાણીના પ્રશ્ને નગરપાલિકા સમક્ષ મહિલાઓ દ્વારા આક્રોશ પૂર્વક રોડ, રસ્તા અને પાણી પ્રશ્ને રજૂઆત ચૂંટણી…
पूरी खबर पढ़ें →
पुवायां/शाहजहांपुर। शाहजहांपुर जनपद के पुवायां विधानसभा क्षेत्र स्थित गायत्री मैरिज लॉन में अखंड हिंदू वाहिनी द्वारा हिंदू हुंकार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।