Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Etah

आखिर कब टूटेगी प्रशासन की नींद? बदहाल रास्ते ने ग्रामीणों की बढ़ाई मुसीबत!

29 Sep 2026, 04:45 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
आखिर कब टूटेगी प्रशासन की नींद? बदहाल रास्ते ने ग्रामीणों की बढ़ाई मुसीबत! - ETAH, उत्तर प्रदेश

एटा! ग्राम पंचायत धौलेश्वर के कासिमपुर गांव में ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का मुख्य रास्ता वर्षों से बदहाल पड़ा है, लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।

बरसात के मौसम में यह रास्ता दलदल और जलभराव में तब्दील हो जाता है। रोजाना बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और किसान जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। कई बार शिकायतें और गुहार लगाने के बावजूद आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जबकि विकास कार्यों के नाम पर केवल दावे किए जा रहे हैं। लोगों में भारी नाराजगी है और उनका कहना है कि यदि जल्द सड़क निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

ग्रामीणों की प्रमुख समस्याएं:
रास्ता जर्जर और कच्चा
बरसात में जलभराव
पानी निकासी की व्यवस्था नहीं

बच्चों, महिलाओं और किसानों को भारी परेशानी
शिकायतों के बावजूद कोई पहल नहीं प्रधान और जिम्मेदार अधिकारियों से सीधा सवाल—आखिर कब तक ग्रामीण कीचड़, जलभराव और जानलेवा हालातों के बीच आने-जाने को मजबूर रहेंगे?
रास्ते पर कीचड़ और जगह-जगह पानी का जमाव—क्या यही है गांव के विकास की जमीनी हकीकत?
ग्रामीणों की परेशानी कब दिखेगी जिम्मेदारों को? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है?

रास्ते की तस्वीरें खोल रही हैं व्यवस्था की पोल!
अब सवाल सिर्फ रास्ते का नहीं, जिम्मेदारों की जवाबदेही का है—आखिर समाधान कब होगा?

रिपोर्टर शीलू गौतम
वंदे भारत live tv news
एटा

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

परवन बांध में पानी रोकने से पकी फसलें जलमग्न, किसानों ने सौंपा ज्ञापन; पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के हस्तक्षेप पर आज ही गेट खोलने के निर्देश
Jhalawar29 Sep

परवन बांध में पानी रोकने से पकी फसलें जलमग्न, किसानों ने सौंपा ज्ञापन; पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के हस्तक्षेप पर आज ही गेट खोलने के निर्देश

​खानपुर।परवन वृहद बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र में पानी के भराव के चलते सैकड़ों बीघा में खड़ी…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रेस विज्ञप्ति ग्राम पंचायत मसूरी के उप स्वास्थ्य केंद्र पर स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति की मांग
Ghaziabad29 Sep

प्रेस विज्ञप्ति ग्राम पंचायत मसूरी के उप स्वास्थ्य केंद्र पर स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति की मांग

ग्राम पंचायत मसूरी के उप स्वास्थ्य केंद्र पर स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति की मांग गाजियाबाद। ग्राम पंचायत मसूरी…

पूरी खबर पढ़ें →
चौराहेसदर चौराहे पर प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह का जोरदार स्वागत, संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प।
Pratapgarh29 Sep

चौराहेसदर चौराहे पर प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह का जोरदार स्वागत, संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प।

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी रमेश सिंह के प्रतापगढ़…

पूरी खबर पढ़ें →
02 अक्टूबर को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर जनपद में होंगे विविध कार्यक्रम*
Haridwar29 Sep

02 अक्टूबर को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर जनपद में होंगे विविध कार्यक्रम*

*प्रेस विज्ञप्ति* *02 अक्टूबर को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर जनपद में होंगे विविध कार्यक्रम*…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bahraich29 Sep

वारंटी अखिलेश कुमार पुत्र बलेश्वर निवासी ग्राम टोडापुरवा दा0 राजारेहुआ थाना बौण्डी जनपद बहराइच को उनके घर गिरफ्तार कर न्यायालय बहराइच भेजा गया

दिनांकः 29.09.2026 01 वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार, • थानाः-बौण्डी श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!