आंखों के सामने गिरा घरौंदा, बिलख पड़ा परिवार नगला भूपाल में गिरा दो मंजिला मकान।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रिपोर्टर शीलू गौतम
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एटा
सकीट(एटा)। गांव नगला भूपाल में सोमवार को जलभराव के बीच मजदूर का दोमंजिला मकान ढह गया। आंखों के सामने घरौंदा जमींदोज होते देख परिवार बिलख पड़ा। एक पल में घर मलबे में तब्दील हो गया। गनीमत रही कि सभी की जान बच गई। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को बमुश्किल ढांढस बंधाया।
मलावन क्षेत्र के नगला भूपाल में संजय का परिवार का रहता है। संजय पॉवर प्लांट में मजदूरी करता है। वह सुबह मकान के बाहर खड़ा होकर गांव के लोगों से बातचीत कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान उसके परिजन बाहर आए ही थे कि अचानक मकान भरभराकर गिर गया। यह देख संजय के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसे अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा था उसका आशियाना अब मलबे का ढेर बनकर रह गया। गृहस्थी का सारा सामन उसमें दब गया।
अकस्मात आई इस विपत्ति से विचलित पूरा परिवार फूट-फूटकर रोने लगा। वे समझ नहीं पा रहे थे जान बचने की खैर मनाएं या घर नहीं बचने का दुख। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे सभी को संभाला।
गांव में भरा है बारिश का पानी
संजय ने बताया गांव के पास बंबा गुजर रहा है। बारिश में पानी के दबाव से बंबा की पटरी कट गई। इससे उसका पानी तेज बहाव के साथ गांव में घुस गया। खेतों में जलभराव हो गया और खेत मानो तालाब में तब्दील हो गए। इस बीच ग्रामीणों की सूचना पर लेखपाल और राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने मौका मुआयना कर नुकसान का आकलन किया। गांव के लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलवाने की मांग की है
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsकटनी आपको बता दें कि शहर के नागरिकों की समस्याओं, अपेक्षाओं और स्थानीय आवश्यकताओं को जानने के उद्देश्य…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती के डीटीआई कटरा में भ्रष्टाचार का खेल: ड्राइविंग टेस्ट पास कराने के नाम पर ₹2,000 मांगने का…
पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद कुशीनगर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा प्रभावित परिवारों…
पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद कुशीनगर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा प्रभावित परिवारों…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रेस विज्ञप्ति (जीविका) नीमचक बथानी में एक दिवसीय पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन, 87 पशुपालकों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
बदलती जीवनशैली के बीच हृदय की सेहत को लेकर डॉ. एफ.आर. निराला की खास अपील—लक्षणों को नजरअंदाज न…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।