Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kanpur Dehat

तालाब के गंदे पानी में डूबा यादव नगर: संक्रामक बीमारियों के साए में जीने को मजबूर ग्रामीण, प्रधान ने संभाला मोर्चा

30 Sep 2026, 12:32 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
तालाब के गंदे पानी में डूबा यादव नगर: संक्रामक बीमारियों के साए में जीने को मजबूर ग्रामीण, प्रधान ने संभाला मोर्चा - KANPUR DEHAT, उत्तर प्रदेश

हर्षित शुक्ला District Reporter
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा भैसायाँ के मजरा यादव नगर में भारी बारिश के बाद हालात बेहद गंभीर हो गए हैं।

जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण तालाब का गंदा पानी पूरे गांव में घुस गया है, जिससे स्थानीय जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। गंदे पानी के भराव के कारण जहाँ एक ओर स्कूली बच्चों का घरों से निकलना दूभर हो गया है, वहीं दूसरी ओर मवेशियों और कच्चे मकानों पर भारी खतरा मंडराने लगा है।

जलभराव की वजह से मकानों के धंसने और क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां फैलने की प्रबल आशंका है, जिसके चलते ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। ग्राम प्रधान ने एसडीएम को दिया प्रार्थना पत्र
समस्या की गंभीरता को देखते हुए ग्राम प्रधान संजू पाल के नेतृत्व में ग्रामीणों (चुनमु सिंह, डोरी यादव, काशीराम, जगदीश, बबलू यादव, कालंदर सिंह आदि) ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) रसूलाबाद को एक प्रार्थना पत्र सौंपा।

प्रार्थना पत्र के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराया गया कि पूरा गांव जलभराव की मार झेल रहा है। ग्रामीणों ने मांग की कि प्रशासनिक स्तर पर स्थलीय निरीक्षण करवाकर जेसीबी द्वारा गंदा पानी निकलवाया जाए।

इस पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम कार्यालय से 29/09/26 को जांच आख्या के आदेश जारी किए गए। शासन-प्रशासन के सामने ही जेसीबी से खुदाई
एसडीएम के आदेश और ग्रामीणों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद, ग्राम प्रधान संजू पाल ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके पर जेसीबी मशीन मंगवाई।

शासन और प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में ही खुदाई का कार्य शुरू कराया गया, जिससे गंदे पानी की निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था की जा सकी। ग्राम प्रधान ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि समय रहते पानी की स्थायी निकासी नहीं की गई, तो गांव में किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।

वहीं, प्रभावित ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए पक्के नाले या जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की पुरजोर मांग की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मऊ जिले के एक महान शिक्षक के अकास्मिक मौत से मऊ में शोक की लहर
Mau29 Sep

मऊ जिले के एक महान शिक्षक के अकास्मिक मौत से मऊ में शोक की लहर

मऊ जनपद मे घोसी ब्लाक के जूनियर हाईस्कूल धरौली के प्रधानाध्यापक जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष और…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Didwana-Kuchaman29 Sep

1 अक्टूबर को आयोजित होगा जिला स्तरीय ‘मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव’जिला कलक्टर ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व

डीडवाना-कुचामन, राज्य सरकार के निर्देशानुसार आगामी 1 अक्टूबर 2026 को डीडवाना के टाउन हॉल में जिला स्तरीय 'मुख्यमंत्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!