Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandrapur

चिप्स-बिस्किट के पैकेट पर लाल निशान! ज्यादा चीनी-नमक-फैट पर चेतावनी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI को लगाई फटकार

30 Sep 2026, 08:45 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
*चिप्स-बिस्किट के पैकेट पर लाल निशान! ज्यादा चीनी-नमक-फैट पर चेतावनी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI को लगाई फटकार* - चंद्रपूर, महाराष्ट्र

समीर वानखेडे ब्युरो चीफ की रिपोर्ट :
आप जो चिप्स, बिस्किट और कोल्ड ड्रिंक खाते-पीते हैं, क्या उसमें कितनी चीनी, नमक और फैट है, ये आपको पता चलता है? इसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई हुई है और कोर्ट ने भारतीय खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण (FSSAI) को जमकर फटकार लगाई है।

दरअसल, पैक्ड फूड में अगर चीनी, नमक या फैट तय सीमा से ज्यादा है तो पैकेट के सामने वाले हिस्से पर साफ-साफ चेतावनी लिखने की मांग को लेकर *3S एंड अवर हेल्थ सोसाइटी* नाम के ट्रस्ट ने याचिका दायर की थी। इसे *फ्रंट ऑफ पैक वॉर्निंग लेबल्स (FOPL)* कहा जाता है।

कोर्ट ने क्या कहा?

जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की बेंच ने सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि FSSAI का चेतावनी लेबल लगाने का आइडिया सही दिशा में है, लेकिन इसे लागू करने में इतना समय क्यों लगाया जा रहा है?

FSSAI ने कोर्ट से कहा कि नए नियमों को अंतिम रूप देने में 4 महीने लगेंगे और इसे 60 दिन तक जनता की राय के लिए भी रखा जाएगा। साथ ही नियम लागू होने के बाद कंपनियों को 365 दिन का समय दिया जाएगा ताकि वे खुद से इसका पालन कर सकें।

इसी 365 दिन वाले प्रस्ताव पर कोर्ट नाराज हो गया। कोर्ट ने पूछा – *”2022 से इस पर काम चल रहा है, तो चार साल में क्या हुआ? अब फिर इतना लंबा समय क्यों?”

पैकेट पर दिखेगा लाल षटकोणीय निशान

FSSAI के नए प्रस्ताव के मुताबिक, अगर किसी प्रोडक्ट में चीनी, नमक या फैट तय सीमा से ज्यादा होगा तो उसके पैकेट के सामने लाल रंग का षटकोणीय (छह कोनों वाला) चेतावनी निशान लगाया जाएगा। अगर एक भी चीज ज्यादा हुई तो भी चेतावनी देनी होगी। ताकि ग्राहक खरीदते ही समझ जाए कि वह कितना अनहेल्दी खा रहा है।

फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। अब देखना होगा कि यह नियम कब और किस रूप में लागू होता है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

📰 ठाणे में उद्धव सेना के शाखाप्रमुख प्रदीप पूर्णीकर पर गोलीबारी; हमलावर फरार
Thane30 Sep

📰 ठाणे में उद्धव सेना के शाखाप्रमुख प्रदीप पूर्णीकर पर गोलीबारी; हमलावर फरार

एडिटर. विजय सिताराम मोरे ठाणे महाराष्ट्र दिनांक ३०/९/२६ ठाणे में उद्धव सेना के शाखाप्रमुख प्रदीप पूर्णीकर पर गोलीबारी;…

पूरी खबर पढ़ें →
नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज न होने का दावा, थाना परिसर में महिला के विषाक्त पदार्थ खाने की सूचना
Azamgarh30 Sep

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज न होने का दावा, थाना परिसर में महिला के विषाक्त पदार्थ खाने की सूचना

आजमगढ़। निजामाबाद थाना परिसर में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विधवा महिला ने…

पूरी खबर पढ़ें →
मछली पकड़ते समय मनौरी पुल में डूबे अधेड़ की मौत करीब छह घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद गोंडा से आई विशेषज्ञ गोताखोर टीम ने बरामद किया शव
Basti30 Sep

मछली पकड़ते समय मनौरी पुल में डूबे अधेड़ की मौत करीब छह घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद गोंडा से आई विशेषज्ञ गोताखोर टीम ने बरामद किया शव

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मनौरी चौकी के पास स्थित मनौरी पुल पर मंगलवार सुबह मछली पकड़ने गए…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती के सत्यम मिश्रा सिपाही बनने का ऐसा जुनून कि असली वर्दी की जगह पहन ली फर्जी वर्दी!
Basti30 Sep

बस्ती के सत्यम मिश्रा सिपाही बनने का ऐसा जुनून कि असली वर्दी की जगह पहन ली फर्जी वर्दी!

बस्ती का रहने वाला सत्यम मिश्रा (26) अयोध्या में फर्जी सिपाही बनकर घूम रहा था।पुलिस के मुताबिक, वह…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!