Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Satna

बिरसिंहपुर–कोटर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, हादसों को दे रहे न्योता*

30 Sep 2026, 04:22 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बिरसिंहपुर–कोटर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, हादसों को दे रहे न्योता* - सतना, मध्य प्रदेश

🚨 बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़

*सेमरिया मोड़ से पावर हाउस तक सड़क बदहाल, राहगीरों में नाराजगी — जिम्मेदार विभाग से जल्द मरम्मत की मांग*

*बिरसिंहपुर।* बिरसिंहपुर से कोटर जाने वाले मार्ग की बदहाल स्थिति इन दिनों राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। *सेमरिया मोड़ से पावर हाउस बिरसिंहपुर (सितावा पुलिया)* तक कई जगह सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और बड़े-बड़े गहरे गड्ढे बने हुए हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार *सबसे खराब स्थिति सेमरिया मोड़, पोस्ट ऑफिस के पास तथा गैवीनाथ ग्राउंड के सामने बनी हुई है*। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को आए दिन मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ई-रिक्शा पलटने की घटनाएं भी हो चुकी हैं, जबकि मोटरसाइकिल सवारों के गिरने से चोट लगने की घटनाएं सामने आती रही हैं।

*कब जागेगा जिम्मेदार विभाग?*

राहगीरों और स्थानीय नागरिकों का सवाल है कि जिस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं, उसकी बदहाल स्थिति जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को क्यों नजर नहीं आ रही है। लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण और मरम्मत की बातें बैठकों व कागजों तक सीमित रह जाती हैं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही दिखाई देती है।

स्थानीय नागरिकों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने और यदि कहीं लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की मांग भी उठाई है। साथ ही लोगों ने संबंधित *पीडब्ल्यूडी विभाग* से गड्ढों को तत्काल भरवाने तथा सड़क की आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके।

रिपोर्ट
*प्रवीण कुमार प्रजापति*
*वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़*

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
प्राइवेट बस एसोसिएशन की हड़ताल के बीच परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 20 ई-रिक्शा समेत कई वाहन बंद
Kheri30 Sep

प्राइवेट बस एसोसिएशन की हड़ताल के बीच परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 20 ई-रिक्शा समेत कई वाहन बंद

लखीमपुर खीरी, 29 सितंबर। प्राइवेट बस एसोसिएशन की हड़ताल के बीच परिवहन विभाग ने अनधिकृत रूप से संचालित…

पूरी खबर पढ़ें →
श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी ‘अनुगूंज से उद्घोष’ वर्चुअल कार्यशाला में 34 प्रतिभागियों का पंजीयन, ‘मेरी आवाज सुनो’ वीडियो किया लॉन्च
Agar-Malwa30 Sep

श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी ‘अनुगूंज से उद्घोष’ वर्चुअल कार्यशाला में 34 प्रतिभागियों का पंजीयन, ‘मेरी आवाज सुनो’ वीडियो किया लॉन्च

आगर-मालवा। श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को उनके विधिक अधिकारों, शासन की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्ध विधिक सेवाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bilaspur30 Sep

अंबिकापुर- दिल्ली रेल सेवा अब सप्ताह में दो दिन बढ़ाई गई

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार अंबिकापुर- से राजधानी दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन 22407/22408 अंबिकापुर- हजरत निजामुद्दीन-…

पूरी खबर पढ़ें →
बिरसिंहपुर–कोटर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, हादसों को दे रहे न्योता*
Satna30 Sep

बिरसिंहपुर–कोटर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, हादसों को दे रहे न्योता*

🚨 बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़ *सेमरिया मोड़ से पावर हाउस तक सड़क बदहाल, राहगीरों में नाराजगी — जिम्मेदार विभाग…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!