विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा,बच्चों से पूछे सवाल।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा,बच्चों से पूछे सवाल।
उप जिलाधिकारी महरौनी रजनीश कुमार ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय धवारी महरौनी एवं पीएम श्री विद्यालय पड़वा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा शिक्षण कार्य की स्थिति के संबंध में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछकर उनके शैक्षणिक स्तर का आकलन किया गया। बच्चों ने पूछे गए प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर दिए। विद्यालय में मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था और भोजन की गुणवत्ता भी देखी गई, जो संतोषजनक पाई गई।निरीक्षण के दौरान दोनों विद्यालयों में सभी शिक्षक उपस्थित मिले। विद्यालय परिसर की साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। उप जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को विद्यालय परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय में स्थित जर्जर रसोईघर की मरम्मत कराए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाए रखने पर जोर दिया। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर उप जिलाधिकारी का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आगर-मालवा। इंदौर के सुप्रसिद्ध कबीर भजन गायक महंत श्री गुरुचरण दास साहेब बुधवार को परिवार सहित आगर प्रवास…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*एसडीएम मोनालिसा जौहरी की संवेदनशील पहल, खेतों में पहुंचेंगे अफसर, हर प्रभावित किसान तक पहुंचेगी राहत* अतिवृष्टि से…
पूरी खबर पढ़ें →
जिलाधीश अखिल पिलानी ने धान कटाई व मंडी में फसल आवक को लेकर जारी किए दिशा-निर्देश* नूंह, 30…
पूरी खबर पढ़ें →
વડોદરા અમદાવાદ એક્સપ્રેસ હાઈવે પર વહેલી સવારે અકસ્માતની ઘટના માં 5 ના મોત લકઝરી બસ અને ટ્રેક વચ્ચે…
पूरी खबर पढ़ें →
વડોદરા અમદાવાદ એક્સપ્રેસ હાઈવે પર વહેલી સવારે અકસ્માતની ઘટના માં 5 ના મોત લકઝરી બસ અને ટ્રેક વચ્ચે…
पूरी खबर पढ़ें →
करनैलगंज, गोंडा: क्षेत्र के नकहरा गांव में सरयू और घाघरा नदी की बाढ़ की विभीषिका झेल रहे ग्रामीणों…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।