सात दिवसीय भागवत कथा के बाद पितृ मोक्ष के लिए बोधगया पहुंचे
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


देवभोग। देवभोग के प्रतिष्ठित व्यापारी लक्ष्मी नारायण अग्रवाल एवं उनके परिवार द्वारा ग्राम केसिंगा में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया।
भागवत कथा के समापन के पश्चात परिवार के सदस्य पितरों की आत्मशांति एवं मोक्ष की कामना को लेकर बोधगया पहुंचे। लक्ष्मी नारायण अग्रवाल एवं उनके परिवार के सदस्य, जो नरला , मुनीगुड़ा एवं तितलागढ़ में निवासरत हैं, इस धार्मिक आयोजन के लिए एकत्रित हुए।
सात दिवसीय भागवत कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं भागवत महापुराण का श्रवण किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि एवं पितरों की शांति के लिए प्रार्थना की। भागवत कथा के समापन के बाद परिवारजनों ने बोधगया पहुंचकर विधि-विधान से पिंडदान, तर्पण एवं धार्मिक अनुष्ठान किए।
इस अवसर पर पितरों की आत्मशांति एवं मोक्ष की कामना की गई। परिवार के सदस्यों ने कहा कि धार्मिक परंपराओं के अनुसार पितरों के निमित्त गया-बोधगया में किए जाने वाले कर्मकांड का विशेष महत्व है।
इस धार्मिक यात्रा एवं आयोजन में परिवार के सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता निभाई।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsप्राप्त हुई जानकारी के अनुसार अंबिकापुर- से राजधानी दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन 22407/22408 अंबिकापुर- हजरत निजामुद्दीन-…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsप्राप्त हुई जानकारी के अनुसार दपूम रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में रलवे ट्रैक बदलने का कार्य किया…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जानकी रमण मंदिर, तीन मड़िया में श्री देवी…
पूरी खबर पढ़ें →
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग जिला बिलासपुर द्वारा सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु कैम्प का…
पूरी खबर पढ़ें →
तेहि छन मध्य राम धनु तोड़ा..." रामायणी दल के मुख से जैसे ही रामचरितमानस की यह पावन चौपाई…
पूरी खबर पढ़ें →
श्री वीरभद्र मंदिर में दो संतों का महामंडलेश्वर पद पर भव्य पट्टाभिषेक संत समाज ने दी शुभकामनाएं, सनातन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।