Breaking News: इंदौर में बस के बाद अब टैंकर का आतंक… दो बच्चों को कुचला, एक मृत, एक गंभीर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


🔴 तेजकुमार जारवाल
जिला रिपोर्टर | इंदौर
वंदे भारत LIVE TV NEWS
इंदौर/ इंदौर में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजवाड़ा क्षेत्र में बेकाबू सिटी बस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत के कुछ ही दिन बाद अब छोटा बांगड़दा रोड पर टैंकर की टक्कर से दो बच्चों के घायल होने की घटना सामने आई है।
हादसे में एक बच्चे की मौत होने की शुरुआती जानकारी है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। टैंकर चालक मौके से फरार
जानकारी के मुताबिक, हादसा छोटा बांगड़दा रोड स्थित वेंदाश इंटरनेशनल स्कूल के सामने हुआ।
यहां सड़क से गुजर रहे दो बच्चे टैंकर की चपेट में आ गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है
राजवाड़ा में भी हुई थी घटना गौरतलब है कि इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र में कुछ दिन पहले ही बेकाबू सिटी बस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। उस हादसे के बाद अब टैंकर से हुए इस हादसे ने शहर की यातायात और भारी वाहनों की निगरानी व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बिधनू में स्कूल बस और डंपर की भीषण भिड़ंत, विज्ञान शिक्षिका की मौत पांच छात्रों समेत करीब 35…
पूरी खबर पढ़ें →
फतेहपुर में पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण में घोर लापरवाही, समयावधि बीतने के बाद शुरू हुआ घटिया निर्माण, उच्चस्तरीय जांच…
पूरी खबर पढ़ें →
हिसार की GJU के हॉस्टल मे छात्रों को मैस मे बासी चावला परोसे जाने पर हुआ बवाल। छात्रों…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल के घरौंडा की नयी अनाज मंडी मे एक किसान ने जहरीली दवा पीकर आत्महत्या करने की कोशिश…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल मे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओ ने युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रजत लाठर के नेरत्व मे गाँधी…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती, 30 सितंबर 2026। महिला थाना पुलिस ने एक बार फिर मानवीय संवेदना और सामाजिक दायित्व की मिसाल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।