Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bilaspur

ग्राम निपनिया में सेवा संकल्प अभियान : आंगन मिलन उत्सव का आयोजन

01 Oct 2026, 10:51 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ग्राम निपनिया में सेवा संकल्प अभियान : आंगन मिलन उत्सव का आयोजन - बिलासपुर, छत्तीसगढ़

निपनिया में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन
न्योता भोज, मुनगा पौधरोपण और स्थानीय व्यंजनों की प्रदर्शनी के साथ विभिन्न हितग्राही हुए सम्मानित
मंगलवार की रात 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार
सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र निपनीया क्रमांक-2 बिल्हा में ’’आंगन मिलन उत्सव’’ का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच रामेश्वरी कोसले, भगत गेंदले, कंचन भास्कर गीता भास्कर,सभी पंचगढ़ विशेष रूप से मौजूद थे ।

इसके अलावा श्री मनीष कौशिक, गंगोत्री बर्मन अनीश बर्मन, प्रमिला कोसले शिव कुमारी बर्मन आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता सहायिका सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । आंगनबाड़ी केंद्र में ’’न्योता भोज’’ का आयोजन किया गया, जिसमें अतिथियों द्वारा बच्चों को भोजन कराया गया ।

इस अवसर पर ’’‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’’’ का संदेश देते हुए सेक्टर अधिकारी ने ’’‘एक आंगनबाड़ी-एक मुनगा पेड़’’’ थीम के तहत आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में मुनगा पौधे का रोपण किया । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्थानीय व्यंजनों एवं विभिन्न भाजियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई ।

मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन किया तथा स्थानीय पोषण आधारित खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करने के महत्व पर जानकारी ली । कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई ।

अतिथियों का पुष्पगुच्छ के साथ स्वागत किया गया तथा ’’‘हर घर मुनगा-घर घर मुनगा’’’ थीम के तहत उन्हें मुनगा का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया । मुख्य अतिथि द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए खिलौने भी प्रदान किए गए ।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं एवं मितानिनों’’ तथा अन्य हितग्राहियों गया। साथ ही ’’महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं स्वस्थ बालक/बालिका स्पर्धा’’ के हितग्राहियों को भी सम्मानित किया गया ।

’’सेवा संकल्प अभियान एवं पोषण माह’’ के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला । उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, महिलाओं एवं परिवारों तक पोषण और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी ।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे । जिला महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

इस दौरान कार्यक्रम में अतिथि स्वरूप पहुंचे गांव के पूर्व उपसरपंच एवं गौ सेवक मनीष कौशिक ने बच्चों को कॉपी पेंसिल ,रबर ,कटर ,कलर पेंसिल और जूतों का वितरण किया जिससे बच्चे उत्साहित हुए ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गांधी जयंती पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में श्रमदान स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Agar-Malwa02 Oct

गांधी जयंती पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में श्रमदान स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण का संदेश

*🛡️ जिला पुलिस आगर मालवा (म.प्र.)* *दिनांक – 02 अक्टूबर 2026* जिला संवाददाता पल तिवारी वंदे भारत न्यूज़…

पूरी खबर पढ़ें →
गांधी जयंती पर जनपद परिसर में चला सफाई अभियान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान
Agar-Malwa02 Oct

गांधी जयंती पर जनपद परिसर में चला सफाई अभियान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ चैनल आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर-मालवा। स्वच्छता ही सेवा…

पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम सभा में खाली पड़ी रहीं कुर्सियां, सरपंच-सचिव की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल
Balrampur-Ramanujganj02 Oct

ग्राम सभा में खाली पड़ी रहीं कुर्सियां, सरपंच-सचिव की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल

तालकेश्वरपुर। 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत तालकेश्वरपुर में ग्राम सभा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!