Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ratlam

आंगन मिलन सेवा में पौधारोपण के साथ हुआ कन्या पूजन|

01 Oct 2026, 10:51 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
आंगन मिलन सेवा में पौधारोपण के साथ हुआ कन्या पूजन| - रतलाम, मध्य प्रदेश

जावरा। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक 28 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 52 में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण, शिक्षा, संस्कार और सम्मान के सशक्त केंद्र के रूप में विकसित करने के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन एवं कन्या पूजन के साथ हुई। अतिथि वार्ड पार्षद शिवेंद्र माथुर, बाबूलाल मईडा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अभय कोठारी ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ पौधारोपण किया। इस दौरान बच्चों को फल-फ्रूट एवं पुरस्कार वितरित किए गए। बच्चों के साथ अतिथियों ने विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता कर उनका उत्साह बढ़ाया।

वार्ड पार्षद शिवेंद्र माथुर ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र केवल पोषण उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बच्चों की शिक्षा, संस्कार और सर्वांगीण विकास के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। इनके सशक्तीकरण में समाज की सहभागिता महत्वपूर्ण है।

वरिष्ठ भाजपा नेता अभय कोठारी ने कार्यक्रम के आयोजन पर शुभकामनाएं देते हुए शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पार्षद बाबूलाल मईडा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का लाभ लेने के लिए उपस्थित लोगों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीता चावला, दायमा आंटी सहित मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में नन्हे-मुन्ने बच्चे उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण, शिक्षा, संस्कार एवं सम्मान के सशक्त केंद्र बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीता चावला ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गांधी-शास्त्री जयंती पर विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, करियर चयन की बारीकियां समझाईं
Jhalawar02 Oct

गांधी-शास्त्री जयंती पर विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, करियर चयन की बारीकियां समझाईं

सूमर। कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर…

पूरी खबर पढ़ें →
नागदा में गूंज रहा श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश चार दिवसीय गीता प्रचार अभियान शुरू,
Ujjain02 Oct

नागदा में गूंज रहा श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश चार दिवसीय गीता प्रचार अभियान शुरू,

नागदा। गीता जयंती के उपलक्ष्य में इस्कॉन उज्जैन द्वारा नागदा शहर में चार दिवसीय विशेष गीता प्रचार एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
‘आंगन मिलन सेवा’ के दूसरे दिन महिलाओं से सीधा संवाद, योजनाओं की दी जानकारी
Ujjain02 Oct

‘आंगन मिलन सेवा’ के दूसरे दिन महिलाओं से सीधा संवाद, योजनाओं की दी जानकारी

नागदा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ के दूसरे…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: एंबुलेंस ने बाइक सवार को मारी टक्कर मौके पर मौत शीतुल बाजार के पास हुआ हादसा।
Singrauli02 Oct

सिंगरौली: एंबुलेंस ने बाइक सवार को मारी टक्कर मौके पर मौत शीतुल बाजार के पास हुआ हादसा।

सिंगरौली: एंबुलेंस ने बाइक सवार को मारी टक्कर मौके पर मौत शीतुल बाजार के पास हुआ हादसा। एंबुलेंस…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित।
Singrauli02 Oct

सिंगरौली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित।

सिंगरौली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया गया सम्मान,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!