उमरिया के होनहार क्रिकेटर रोशन केवट का रणजी ट्रॉफी के लिए चयन मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ की सीनियर टीम में मिली जगह, विधायक शिवनारायण सिंह ने दी बधाई
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


उमरिया। उमरिया जिले के होनहार क्रिकेट खिलाड़ी एवं उमरिया जिला क्रिकेट संघ के उदीयमान खिलाड़ी रोशन केवट का मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ की सीनियर टीम में रणजी ट्रॉफी के लिए चयन हुआ है।
उनकी इस उपलब्धि पर बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिवनारायण ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। विधायक शिवनारायण सिंह ने कहा कि साधारण परिवार से निकलकर रोशन केवट ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर यह गौरवपूर्ण मुकाम हासिल किया है।
उनका चयन उमरिया जिले के लिए गर्व का विषय है। साथ ही यह जिले के अन्य युवा क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।
उन्होंने रोशन केवट को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि वे इसी तरह निरंतर मेहनत करते हुए सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें और अपने शानदार खेल प्रदर्शन से उमरिया एवं मध्यप्रदेश का नाम देशभर में रोशन करें। रोशन केवट के रणजी ट्रॉफी के लिए चयन पर जिले के खेलप्रेमियों, क्रिकेट खिलाड़ियों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और शानदार खेल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*गुरु कृपा इंडियन गैस एजेंसी की व्यवस्था पर उपभोक्ताओं ने उठाए सवाल — डबल काउंटर, अतिरिक्त गाड़ी और…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * 02 अक्टूबर 2026 (गांधी जयंती) के अवसर पर…
पूरी खबर पढ़ें →
*गुरु कृपा इंडियन गैस एजेंसी की व्यवस्था पर उपभोक्ताओं ने उठाए सवाल — डबल काउंटर, अतिरिक्त गाड़ी और…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा के खिलाड़ियों ने एसएनएसएम इंटर कॉलेज नहटौर बिजनौर में आयोजित…
पूरी खबर पढ़ें →
जुन्नारदेव---- गुरुवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर भाजपा द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने क्षेत्रीय संपर्क के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।