मंडल स्तरीय ताइक्वांडो में कांठ के पांच खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड, राज्य स्तर पर दिखाएंगे दम
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा के खिलाड़ियों ने
एसएनएसएम इंटर कॉलेज नहटौर बिजनौर में आयोजित मंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पांचों खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
प्रतियोगिता के परिणाम स्वरूप जूनियर बालिका वर्ग में यशी चौहान ने 52 किलोग्राम भार वर्ग, खुशी ने 55 किलोग्राम और माधवी बिश्नोई ने 62 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीते। वहीं सीनियर बालिका वर्ग में कामाक्षी माहेश्वरी ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग में शौर्य बिश्नोई ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विद्यालय के खेल शिक्षक पदम सिंह ने बताया कि मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी पांचों खिलाड़ी 3 से 7 अक्टूबर तक गोरखपुर में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य मदन सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई। इस दौरान निशिकांत पाठक, अतवीर सिंह त्यागी, अखिलेश कुमार बिश्नोई, सुंदर सिंह, इंद्रपाल सिंह, हरीशचंद्र तिवारी, दीपक सिंह, गौरव कुमार, अरविंद कुमार शर्मा, पीतांबर सिंह, ओम प्रकाश सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*डिबाई में 50 हजार रंगदारी, SC/ST में फंसाने की धमकी, DVR से सबूत मिटाने का आरोप - शिकायत…
पूरी खबर पढ़ें →
2अक्टूबर 2026, को लोग सड़को पर उतरेंगे, लोकतंत्र को बचाने की लिये, नेहा बोरा का बड़ा बयान। रिपोर्टर…
पूरी खबर पढ़ें →
भारत देश के उज्जैन से शाही मस्जिद की मीनार की तस्वीरें, कैसे शाही मस्जिद की मीनार को गिराया…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सेना भर्ती कार्यालय ग्वालियर द्वारा इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती में वन विभाग की सह पर 'हरा सोना' साफ: परमिशन 10 की, और काट डाले 45 बेशकीमती…
पूरी खबर पढ़ें →
सराहनीय कार्य थाना बौण्डी, जनपद बहराइच दिनांकः- 01.10.2026 शान्ति व्यवस्था भंग करने वाला 06 नफर अभियुक्त गिरफ्तार श्रीमान…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।