कांठ में बालिका वर्ग की दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ में डीएसएम इंटर कॉलेज के मैदान में बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज कांठ के तत्वावधान में गुरुवार को बालिका वर्ग की दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएसएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. कुमार देव अवस्थी और बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. अंजना शर्मा ने 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर संयुक्त रूप से किया।

प्रतियोगिता में श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज पाठंगी, राजकीय हाईस्कूल बेगमपुर, पब्लिक इंटर कॉलेज उमरी कलां डीएसएम इंटर कॉलेज, बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज मानपुर मुजफ्फरपुर की खिलाड़ी छात्राओं ने हिस्सा लिया।

सीनियर, जूनियर और सब जूनियर प्रतियोगिताएं कराई गई। जिनमें गोला फेंक, भाला फेंक, चक्का फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद, हैमर थ्रो के अलावा 100, 200, 400, 600, 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ों में खिलाड़ी (छात्राओं) ने प्रतिभाएं दिखाई। प्रधानाचार्या डॉ. अंजना शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता शुक्रवार को भी जारी रहेगी और इसके बाद अंत में परिणाम घोषित किया जाएगा।

प्रतियोगिता का संचालन शिक्षिका चंद्रप्रभा, राजबाला और नीरज यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर खेल कोच शिखा प्रजापति, खेल शिक्षक हीरालाल यादव, जैनों वर्मा, वासु विश्नोई, नेययर आलम, रामसागर, सत्यपाल सिंह का सहयोग रहा।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बिजनौर की नजीबाबाद तहसील में, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की,26 बीघा जमीन हड़पने का तानाबाना बुना…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsलखनऊ/ उत्तर प्रदेश आज उत्तर प्रदेश पुलिस के STF एवं विभिन्न विंग से जुड़े सिविल पुलिस के 16…
पूरी खबर पढ़ें →
साइबर सुरक्षा जागरूकता माह – अक्टूबर 2026* अक्टूबर माह *Cybersecurity Awareness Month* है। साइबर अपराध के विरुद्ध यह…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा के खिलाड़ियों ने एसएनएसएम इंटर कॉलेज नहटौर बिजनौर में आयोजित…
पूरी खबर पढ़ें →
*डिबाई में 50 हजार रंगदारी, SC/ST में फंसाने की धमकी, DVR से सबूत मिटाने का आरोप - शिकायत…
पूरी खबर पढ़ें →
2अक्टूबर 2026, को लोग सड़को पर उतरेंगे, लोकतंत्र को बचाने की लिये, नेहा बोरा का बड़ा बयान। रिपोर्टर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।