Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ganganagar

रायसिंहनगर में सफाई व्यवस्था को लेकर पालिका अध्यक्ष का वार्डों में निरीक्षण

02 Oct 2026, 08:40 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रायसिंहनगर में सफाई व्यवस्था को लेकर पालिका अध्यक्ष का वार्डों में निरीक्षण - GANGANAGAR, राजस्थान

रायसिंहनगर। नगरपालिका अध्यक्ष डॉ.

मयंक सिंघल ने शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए वार्डों का निरीक्षण शुरू किया है। अध्यक्ष ने वार्ड-वार्ड पहुंचकर सड़क, नाली, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और पार्कों की स्थिति का जायजा लिया।

नगरपालिका क्षेत्र के 35 वार्डों को 5 जोन में बांटकर पार्षदों को व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में अध्यक्ष डॉ.

मयंक सिंघल ने वार्ड संख्या 21, 22, 23, 24, 34 और 35 का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न नागरिक सुविधाओं की जमीनी स्थिति देखी।

निरीक्षण के दौरान जहां भी व्यवस्थाओं में खामियां सामने आईं, वहां से ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अध्यक्ष ने सफाई व्यवस्था पर विशेष फोकस करते हुए वार्डों में नियमित सफाई, नालियों की स्थिति और सार्वजनिक स्थानों की व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान वार्ड 34 के पार्षद विनोद राजपुरोहित सहित कई पार्षद मौजूद रहे। पूर्व पार्षद श्यामलाल छाबड़ा भी निरीक्षण के दौरान साथ रहे।

नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि वार्डों में जाकर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति को समझने और नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में घोर लापरवाही और अनियमितता
Fatehpur02 Oct

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में घोर लापरवाही और अनियमितता

फतेहपुर में पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण में घोर लापरवाही, समयावधि बीतने के बाद शुरू हुआ घटिया निर्माण, उच्चस्तरीय जांच…

पूरी खबर पढ़ें →
स्ती: महिला थाना पुलिस की सराहनीय पहल, “ऑपरेशन साथ-साथ” के तहत टूटने से बचे दो परिवार
Basti02 Oct

स्ती: महिला थाना पुलिस की सराहनीय पहल, “ऑपरेशन साथ-साथ” के तहत टूटने से बचे दो परिवार

बस्ती, 30 सितंबर 2026। महिला थाना पुलिस ने एक बार फिर मानवीय संवेदना और सामाजिक दायित्व की मिसाल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!