Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ujjain

नागदा में गूंज रहा श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश चार दिवसीय गीता प्रचार अभियान शुरू,

02 Oct 2026, 11:25 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नागदा में गूंज रहा श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश चार दिवसीय गीता प्रचार अभियान शुरू, - उज्जैन, मध्य प्रदेश

नागदा। गीता जयंती के उपलक्ष्य में इस्कॉन उज्जैन द्वारा नागदा शहर में चार दिवसीय विशेष गीता प्रचार एवं जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया गया है। 1 से 4 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत इस्कॉन की विशेष प्रचार बस शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर नागरिकों को श्रीमद्भगवद्गीता सहित आध्यात्मिक एवं ज्ञानवर्धक साहित्य से जोड़ रही है।
अभियान के दौरान लोगों को श्रीमद्भगवद्गीता, वेद-उपनिषद एवं अन्य आध्यात्मिक पुस्तकों की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही धार्मिक एवं पूजन सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है। प्रचार अभियान का उद्देश्य आध्यात्मिक साहित्य को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और गीता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करना है।

प्रचार बस बनी आकर्षण का केंद्र

इस्कॉन उज्जैन की प्रचार बस नागदा के विभिन्न मोहल्लों और क्षेत्रों में पहुंच रही है। बस के माध्यम से नागरिकों को आध्यात्मिक पुस्तकों के बारे में जानकारी दी जा रही है। बड़ी संख्या में नागरिकों ने पुस्तकों को देखा और श्रीमद्भगवद्गीता सहित अन्य साहित्य में रुचि दिखाई।
इस्कॉन उज्जैन के कोऑर्डिनेटर एवं अध्यक्ष धीर गौर प्रभुजी के अनुसार अभियान के माध्यम से नागरिकों को श्रीमद्भगवद्गीता के अध्ययन के लिए प्रेरित करने तथा भारतीय आध्यात्मिक परंपरा एवं जीवन मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के दौरान सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न प्रतिनिधियों से भी संपर्क किया जा रहा है।

बिरला ग्राम क्षेत्र में नागरिकों ने दिखाई रुचि

अभियान के अंतर्गत गुरुवार को प्रचार बस बिरला ग्राम क्षेत्र में पहुंची। यहां नागरिकों ने आध्यात्मिक साहित्य एवं धार्मिक सामग्री की जानकारी ली। लोगों ने श्रीमद्भगवद्गीता समेत अन्य पुस्तकों में रुचि दिखाई और साहित्य प्राप्त किया।

वर्धमान नगर में आरती के साथ विचार गोष्ठी

चार दिवसीय अभियान के तहत वर्धमान नगर में भगवान के विग्रह की आरती के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर श्रीमद्भगवद्गीता के संदेश, आध्यात्मिक चिंतन तथा वर्तमान जीवन में गीता की प्रासंगिकता को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

गीता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास

आयोजकों के अनुसार अभियान के माध्यम से नागरिकों को गीता के अध्ययन के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ भारतीय आध्यात्मिक परंपरा और सकारात्मक जीवन मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। नागदा में चल रहे इस चार दिवसीय अभियान के दौरान शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचार गतिविधियां जारी रहेंगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

‘आंगन मिलन सेवा’ के दूसरे दिन महिलाओं से सीधा संवाद, योजनाओं की दी जानकारी
Ujjain02 Oct

‘आंगन मिलन सेवा’ के दूसरे दिन महिलाओं से सीधा संवाद, योजनाओं की दी जानकारी

नागदा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ के दूसरे…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: एंबुलेंस ने बाइक सवार को मारी टक्कर मौके पर मौत शीतुल बाजार के पास हुआ हादसा।
Singrauli02 Oct

सिंगरौली: एंबुलेंस ने बाइक सवार को मारी टक्कर मौके पर मौत शीतुल बाजार के पास हुआ हादसा।

सिंगरौली: एंबुलेंस ने बाइक सवार को मारी टक्कर मौके पर मौत शीतुल बाजार के पास हुआ हादसा। एंबुलेंस…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित।
Singrauli02 Oct

सिंगरौली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित।

सिंगरौली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया गया सम्मान,…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली : सेवा संकल्प अभियान के तहत 2 अक्टूबर को होगा विशेष स्वच्छता अभियान।
Singrauli02 Oct

सिंगरौली : सेवा संकल्प अभियान के तहत 2 अक्टूबर को होगा विशेष स्वच्छता अभियान।

सिंगरौली : सेवा संकल्प अभियान के तहत 2 अक्टूबर को होगा विशेष स्वच्छता अभियान। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: संदीपनी विद्यालय में ‘नमो अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश।
Singrauli02 Oct

सिंगरौली: संदीपनी विद्यालय में ‘नमो अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश।

सिंगरौली: संदीपनी विद्यालय में ‘नमो अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश। शिव शक्ति…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!