Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली : सेवा संकल्प अभियान के तहत 2 अक्टूबर को होगा विशेष स्वच्छता अभियान।

02 Oct 2026, 09:30 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली : सेवा संकल्प अभियान के तहत 2 अक्टूबर को होगा विशेष स्वच्छता अभियान। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली : सेवा संकल्प अभियान के तहत 2 अक्टूबर को होगा विशेष स्वच्छता अभियान।

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता गतिविधियों के साथ वृहद वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त परिसर का दिलाया जाएगा संकल्प

सिंगरौली : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 2 अक्टूबर को जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक स्तर पर स्वच्छता गतिविधियां संचालित करने के साथ स्वच्छता कर्मियों के सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। नागरिकों को प्लास्टिक मुक्त परिसर के लिए संकल्प भी दिलाया जाएगा।

नगरीय क्षेत्र में मुख्य बाजार सहित सभी वार्डों तथा ग्रामीण क्षेत्रों की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई, स्वच्छता संबंधी गतिविधियों एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों में नागरिकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई जाएगी।

कलेक्टर गौरव बैनल ने अभियान के सफल आयोजन के लिए ग्रामीण क्षेत्र में सीईओ जिला पंचायत संघप्रिय तथा नगरीय क्षेत्र में नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त सविता प्रधान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप स्वच्छता गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने अभियान के तहत वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने तथा अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त परिसर के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में घोर लापरवाही और अनियमितता
Fatehpur02 Oct

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में घोर लापरवाही और अनियमितता

फतेहपुर में पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण में घोर लापरवाही, समयावधि बीतने के बाद शुरू हुआ घटिया निर्माण, उच्चस्तरीय जांच…

पूरी खबर पढ़ें →
स्ती: महिला थाना पुलिस की सराहनीय पहल, “ऑपरेशन साथ-साथ” के तहत टूटने से बचे दो परिवार
Basti02 Oct

स्ती: महिला थाना पुलिस की सराहनीय पहल, “ऑपरेशन साथ-साथ” के तहत टूटने से बचे दो परिवार

बस्ती, 30 सितंबर 2026। महिला थाना पुलिस ने एक बार फिर मानवीय संवेदना और सामाजिक दायित्व की मिसाल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!