अज्ञात थ्री व्हीलर की चपेट में आने से घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


तावडू में अज्ञात थ्री व्हीलर की चपेट में आने से घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत,अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज। तावड़ू।
शहर थाना क्षेत्र में अज्ञात थ्री व्हीलर की चपेट में आने से घायल हुए एक बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात थ्री व्हीलर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव जोरासी निवासी रवि कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 सितंबर को वह अपने दादा सूबे सिंह का इलाज कराने के लिए तावडू आए थे। डॉक्टर से इलाज कराकर वे वापस घर जोरासी जा रहे थे।
पुरानी चुंगी के पास वे पैदल चल रहे थे। रात करीब 12:15 बजे पीछे से एक थ्री व्हीलर चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाता हुआ आया और उसके दादा सूबे सिंह को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
शिकायतकर्ता के अनुसार जब वह अपने दादा को उठाने लगा तो चालक थ्री व्हीलर को भगाकर भिवाड़ी की ओर ले गया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई और घायल सुबह सिंह को भिवाड़ी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान उनके दादा की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात थ्री व्हीलर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बहराइच: जिला अस्पताल के सामने स्थित होटल अवध कैलाश के कमरे में महिला और पुरुष का मिला शव,…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
हिसार की GJU के हॉस्टल मे छात्रों को मैस मे बासी चावला परोसे जाने पर हुआ बवाल। छात्रों…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल के घरौंडा की नयी अनाज मंडी मे एक किसान ने जहरीली दवा पीकर आत्महत्या करने की कोशिश…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।