Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ghazipur

गांधी जयंती पर गाजीपुर पुलिस ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि, उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित हुईं निरीक्षक गीता राय.

02 Oct 2026, 12:02 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गांधी जयंती पर गाजीपुर पुलिस ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि, उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित हुईं निरीक्षक गीता राय. - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

खबर गाजीपुर से। राष्ट्रीय पर्व गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर 2026 को गाजीपुर पुलिस लाइन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान महात्मा गांधी के जीवन-संघर्ष, सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए पुलिसकर्मियों ने सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के मूल्यों को अपने आचरण में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षक गीता राय को अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों एवं सफाईकर्मियों को कंबल वितरित किए गए। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गांधी जयंती की शुभकामनाएं देते हुए महात्मा गांधी के आदर्शों को जनसेवा के माध्यम से आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी लाइन, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

जिला ब्यूरो चीफ विवेकानंद राय
गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश
Vande Bhart live tv news

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

स्ती: महिला थाना पुलिस की सराहनीय पहल, “ऑपरेशन साथ-साथ” के तहत टूटने से बचे दो परिवार
Basti02 Oct

स्ती: महिला थाना पुलिस की सराहनीय पहल, “ऑपरेशन साथ-साथ” के तहत टूटने से बचे दो परिवार

बस्ती, 30 सितंबर 2026। महिला थाना पुलिस ने एक बार फिर मानवीय संवेदना और सामाजिक दायित्व की मिसाल…

पूरी खबर पढ़ें →
सोनभद्र के ग्राम चौना में प्रिंस राज भतीजा के जन्मदिन समारोह में जुटे परिजन एवं शुभचिंतक
Sonbhadra02 Oct

सोनभद्र के ग्राम चौना में प्रिंस राज भतीजा के जन्मदिन समारोह में जुटे परिजन एवं शुभचिंतक

नमस्कार! वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ में आपका स्वागत है। चौना/सोनभद्र, उत्तर प्रदेश। दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को…

पूरी खबर पढ़ें →
गांधी जी के आदर्शों से मिलती है देशभक्ति और सत्य अहिंसा की सीख ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जयप्रकाश सिंह
Bahraich02 Oct

गांधी जी के आदर्शों से मिलती है देशभक्ति और सत्य अहिंसा की सीख ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जयप्रकाश सिंह

गांधी जी के आदर्शों से मिलती है देशभक्ति और सत्य-अहिंसा की सीख: ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज, बहराइच। नवाबगंज विकासखंड…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!