Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kanpur Nagar

*सफाई भी, संस्कार भी—महापुरुषों की राह पर आगे बढ़ती 37वीं वाहिनी पीएसी।

02 Oct 2026, 09:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
*सफाई भी, संस्कार भी—महापुरुषों की राह पर आगे बढ़ती 37वीं वाहिनी पीएसी। - KANPUR NAGAR, उत्तर प्रदेश

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर नगर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। वाहिनी क्वार्टर गार्द पर *सेनानायक महोदय श्री बी०बी० चौरसिया (IPS)* ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया तथा अधिकारीगण एवं जवानों को सत्य, अहिंसा एवं शांति के मार्ग पर चलने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें सेनानायक ने स्वयं सहभागिता करते हुए अधिकारियों एवं जवानों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने स्वच्छता को प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी बताते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।वहीं वाहिनी मनोरंजन गृह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर गांधी जी एवं शास्त्री जी के आदर्शों को जीवंत किया।
सेनानायक महोदय द्वारा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में *उपसेनानायक महोदया श्रीमती तनु उपाध्याय (Addl.SP), सहायक सेनानायक श्री सुधाकर मिश्र (DySP),* शिविरपाल श्री चंद्रेश्वर, सूबेदार सैन्य सहायक श्री रवेंद्र सिंह चौधरी, SQM श्री शिवांशु द्विवेदी सहित वाहिनी के अधिकारी, कर्मचारी, रिक्रूट आरक्षी एवं पुलिस मॉडर्न स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गांधी जयंती पर न्यायालय परिसर में गूंजा श्रमदान का संदेश प्रधान जिला न्यायाधीश श्री थॉमस एक्का, न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और न्यायिक कर्मचारियों ने थामा स्वच्छता का संकल्प
ग्राम सोहलपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, जनता को नए आपराधिक कानूनों को लेकर किया गया जागरूक।
Haridwar02 Oct

ग्राम सोहलपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, जनता को नए आपराधिक कानूनों को लेकर किया गया जागरूक।

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार आज कोतवाली कलियर पुलिस टीम द्वारा ग्राम सोहलपुर में एक विशेष…

पूरी खबर पढ़ें →
एस्ट्रो विलेज ज्ञानपुरा में एस्ट्रोनॉमी ट्रेनिंग का शुभारंभ ग्रामीण युवाओं को खगोल विज्ञान का प्रशिक्षण, रोजगार और एस्ट्रो-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
152वी जन्म जयंती महोत्सव एवं विद्यालय का 93 वां स्थापना वर्ष भव्यता से मनाया
Jhansi02 Oct

152वी जन्म जयंती महोत्सव एवं विद्यालय का 93 वां स्थापना वर्ष भव्यता से मनाया

152वी जन्म जयंती महोत्सव एवं विद्यालय का 93 वां स्थापना वर्ष भव्यता से मनाया भारत की अर्थव्यवस्था में…

पूरी खबर पढ़ें →
मेरा युवा भारत ने स्वच्छता अभियान और ग्राम सभा में ‘रिफॉर्म उत्सव’ के साथ सेवा पखवाड़े मनाया गया ग्रामवासियों और विद्यार्थियों ने स्वच्छता एवं सेवा का लिया संकल्प
error: Content is protected !!