Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Indore

इंदौर छावनी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर निगम का बड़ा एक्शन: ‘मथुरावाला’ बिल्डिंग समेत कई बाधक निर्माणों पर चला बुलडोजर

02 Oct 2026, 09:33 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
इंदौर छावनी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर निगम का बड़ा एक्शन: 'मथुरावाला' बिल्डिंग समेत कई बाधक निर्माणों पर चला बुलडोजर - इन्दौर, मध्य प्रदेश

🔴 तेजकुमार जारवाल
जिला रिपोर्टर | इंदौर
वंदे भारत LIVE TV NEWS

इंदौर (विशेष संवाददाता)। शहर के छावनी क्षेत्र में सुगम यातायात और मास्टर प्लान के तहत सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर निगम ने शुक्रवार को एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की। मधुमिलन चौराहे से छावनी चौराहे के बीच प्रस्तावित सड़क के निर्माण में बाधा बन रहे भवनों और दुकानों के चिह्‍नित हिस्सों को हटाने के लिए निगम का रिमूवल अमला तीन पोकलेन और दो जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुँचा।
मथुरावाला प्रतिष्ठान के बाधक हिस्से ध्वस्त
कार्रवाई के दौरान प्रसिद्ध 'भरत मथुरावाला' के पांच मंजिला व्यापारिक प्रतिष्ठान के सड़क सीमा में आ रहे हिस्सों को ध्वस्त किया गया। शुरुआत में निगम कर्मचारियों ने हथौड़ों से मैन्युअली काम शुरू किया, लेकिन निर्माण मजबूत होने के कारण भारी पोकलेन मशीनों की मदद से बाधक हिस्सों को ध्वस्त किया गया। इसके साथ ही मार्ग के दायरे में आ रहे अन्य मकानों के छज्जे और दुकानों के अतिक्रमण को भी साफ किया गया।
अफसरों की मौजूदगी और भारी पुलिस बल तैनात
कार्रवाई की कमान नगर निगम के अपर आयुक्त आकाश सिंह एवं प्रखर सिंह संभाल रहे थे। किसी भी प्रकार के विरोध या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों के मुताबिक, कोर्ट स्टे और अन्य कारणों से जो हिस्से पहले टूटने से रह गए थे, उन्हें अब नियमनुसार हटाया जा रहा है ताकि सड़क निर्माण का लंबित कार्य जल्द पूरा किया जा सके।
मास्टर प्लान के तहत चौड़ी हो रही सड़क
उल्लेखनीय है कि छावनी रोड चौड़ीकरण के लिए इससे पहले भी मई माह में रिमूवल कार्रवाई की गई थी। स्थानीय रहवासियों और व्यापारियों के अनुरोध के बाद मास्टर प्लान की सड़क की चौड़ाई को संशोधित कर मार्ग को सुगम बनाने की योजना पर काम चल रहा है। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र का मार्ग डाइवर्ट किया गया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। कार्रवाई पूरी होने के बाद अब यहाँ ड्रेनेज व डामरीकरण का काम गति पकड़ेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सागर में हैरान करने वाला मामला: युवक ने जिंदा मुर्गा निगलने की कोशिश की
Sagar11 Oct

सागर में हैरान करने वाला मामला: युवक ने जिंदा मुर्गा निगलने की कोशिश की

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी । 8225072664 * शाहगढ़। सागर जिले के शाहगढ़ क्षेत्र से…

पूरी खबर पढ़ें →
हैरान करने वाला मामले सामने, युवक ने जिंदा मुर्गा निगलने की कोशिश की, फिर खाईं दर्जनों गोलियां
Sagar11 Oct

हैरान करने वाला मामले सामने, युवक ने जिंदा मुर्गा निगलने की कोशिश की, फिर खाईं दर्जनों गोलियां

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सागर जिले के शाहगढ़ क्षेत्र से एक हैरान…

पूरी खबर पढ़ें →
यूजीसी के विरोध में जिला अध्यक्ष सचिन त्रिवेदी आए सामने, नियमों पर पुनर्विचार की उठाई मांग
Hardoi11 Oct

यूजीसी के विरोध में जिला अध्यक्ष सचिन त्रिवेदी आए सामने, नियमों पर पुनर्विचार की उठाई मांग

हरदोई। यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के नियमों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच जिला अध्यक्ष सचिन त्रिवेदी…

पूरी खबर पढ़ें →
सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा की तैयारियों का विधायक लारिया ने लिया जायजा, क्षेत्रवासियों से सहभागिता की अपील
Sagar11 Oct

सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा की तैयारियों का विधायक लारिया ने लिया जायजा, क्षेत्रवासियों से सहभागिता की अपील

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * आगामी 14 अक्टूबर को बागेश्वर धाम सरकार के…

error: Content is protected !!