पाली बांध में फटाव से बहा पानी, किसानों में मचा हड़कंप,सूचना के बाद दोपहर में पहुंचा सिंचाई विभाग,
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पाली बांध में फटाव से बहा पानी, किसानों में मचा हड़कंप,सूचना के बाद दोपहर में पहुंचा सिंचाई विभाग। के समीप ग्राम पाली स्थित पाली बांध में फटाव होने से कई क्यूसिक पानी बह निकला।
सुबह तड़के ग्रामीणों ने बांध की स्थिति की सूचना सिंचाई विभाग सहित स्थानीय अधिकारियों को दी, लेकिन विभागीय अधिकारी-कर्मचारी दोपहर तक मौके पर नहीं पहुंचे। पानी के तेज बहाव से किसानों में चिंता और क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही।
दोपहर बाद अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड ललितपुर भूपेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में जेसीबी से मिट्टी की फिलिंग कराकर चद्दर लगाई गई, जिससे पानी के बहाव को अस्थायी रूप से रोका जा सका।
अधिशासी अभियंता ने स्थायी मरम्मत कार्य कराने का आश्वासन दिया।बताया गया कि पाली बांध की नींव वर्ष 1947 में रखी गई थी और वर्ष 1951 में पहली बार बांध भरा था। बांध से निकलने वाली नहर से सैकड़ों हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होती है।
ग्रामीणों के अनुसार बांध की पानी रोकने वाली पुरानी पट्टी जर्जर होने के कारण टूट गई, जिससे बड़ी मात्रा में पानी बह गया। ग्रामीणों ने बांध की पट्टी के स्थायी समाधान के साथ ही जर्जर बंध की मरम्मत की मांग की है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

धार, 2 अक्टूबर 2026। नालछा विकासखंड के ग्राम ज्ञानपुरा में ‘एस्ट्रो विलेज’ की अवधारणा को साकार करने की…
पूरी खबर पढ़ें →
152वी जन्म जयंती महोत्सव एवं विद्यालय का 93 वां स्थापना वर्ष भव्यता से मनाया भारत की अर्थव्यवस्था में…
पूरी खबर पढ़ें →
धार,( सुरेन्द्र दुबे) 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मेरा युवा भारत (युवा…
पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा के नारनौल में आज शाम प्रदेश के पूर्व राजस्व मंत्री कैलाशचंद शर्मा की गाड़ी में आग लग…
पूरी खबर पढ़ें →
नारनौल के समीपवर्ती दुलोठ जाट मे आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा कें तृतीय दिवस पर सर्वप्रथम आचार्य मनीष शास्त्री…
पूरी खबर पढ़ें →
पंचमहल यात्राधाम पावागढ़ में गांधी जयंती के पावन अवसर पर पंचमहल पुलिस द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।