Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandauli

Navratri Varanasi: दुर्गा पूजा और नवरात्र को लेकर नगर निगम मुस्तैद, नगर आयुक्त ने किया विसर्जन कुंड व पार्कों का निरीक्षण

03 Oct 2026, 10:50 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
Navratri Varanasi: दुर्गा पूजा और नवरात्र को लेकर नगर निगम मुस्तैद, नगर आयुक्त ने किया विसर्जन कुंड व पार्कों का निरीक्षण - CHANDAULI, उत्तर प्रदेश

Navratri Varanasi: दुर्गा पूजा और नवरात्र को लेकर नगर निगम मुस्तैद, नगर आयुक्त ने किया विसर्जन कुंड व पार्कों का निरीक्षणआगामी शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा उत्सव के पावन अवसर को देखते हुए वाराणसी नगर निगम तैयारियों में पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। शहर में माँ दुर्गा की प्रतिमाओं के सकुशल और पर्यावरण-अनुकूल विसर्जन के लिए अस्थायी सरोवरों व विसर्जन कुंडों को चिह्नित करने के साथ ही उनके निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने जलकल परिसर स्थित विसर्जन कुंड और शहर के विभिन्न विकास कार्यों का गहन स्थलीय निरीक्षण किया।विसर्जन कुंड और शंकुलधारा पोखरा का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सबसे पहले शंकुलधारा पोखरा के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति देखी। इसके उपरांत वे भदैनी/जलकल परिसर पहुँचे, जहाँ तैयार हो रहे अस्थायी विसर्जन कुंड और विशाल कम्युनिटी/थीम पार्क के निर्माण कार्य का जायजा लिया।

नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि विसर्जन कुंड से जुड़े सभी शेष कार्यों को समय रहते और युद्धस्तर पर पूरा किया जाए, ताकि त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं व पूजा समितियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।जलजमाव पर कड़ा रुख, अतिरिक्त पंप लगाने के निर्देश
त्योहारों की तैयारियों के साथ-साथ नगर आयुक्त ने शहर में बारिश के कारण हुए जलभराव की समस्या का भी मौके पर जाकर संज्ञान लिया। उन्होंने वार्ड संख्या 33 (करौंदी) स्थित महामना पूरी कॉलोनी में पहुँचकर जलभराव की स्थिति देखी।

इसके बाद उन्होंने भिखारीपुर से अखरी बाईपास मुख्य मार्ग और कंदवा क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। प्रभावित इलाकों के नागरिकों को तत्काल राहत पहुँचाने के लिए नगर आयुक्त ने अधिकारियों को मौके पर ही अतिरिक्त पंप लगाकर पानी की तेजी से निकासी कराने के सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम और जलकल विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सेवा संकल्प अभियान पर प्रदेशाध्यक्ष सर्व सेन समाज संगठन के नेतृत्व मे साफ सफाई की गई
Sagar03 Oct

सेवा संकल्प अभियान पर प्रदेशाध्यक्ष सर्व सेन समाज संगठन के नेतृत्व मे साफ सफाई की गई

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्टीय सर्व सेन समाज…

पूरी खबर पढ़ें →
बहादुरगंज बाजार में जिउतिया को लेकर उमड़ी भीड़, खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक
Ghazipur03 Oct

बहादुरगंज बाजार में जिउतिया को लेकर उमड़ी भीड़, खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक

बहादुरगंज, गाजीपुर। जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) पर्व से पहले शुक्रवार को बहादुरगंज बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ देखने को…

पूरी खबर पढ़ें →
जंगीपुर से शाहपुर तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर ट्रायल शुरू, 18-20 मिनट में पूरी हो रही 34 किमी दूरी
Ghazipur03 Oct

जंगीपुर से शाहपुर तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर ट्रायल शुरू, 18-20 मिनट में पूरी हो रही 34 किमी दूरी

संवाददाता, गाजीपुर। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के जंगीपुर क्षेत्र के समीप से निकलने वाले गाजीपुर-बलिया-मांझीघाट ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर गुरुवार से…

पूरी खबर पढ़ें →
नगर पालिका परिषद शाहाबाद जनपद हरदोई मोहल्ला मेहमंद,विकास की इतनी जल्दी भी क्या थी? 10 दिन पहले बनी सड़क की हालत देख हैरान हैं लोग
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ambedkar Nagar03 Oct

टांडा में हेरोइन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 ग्राम खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार

* रुपये कीमत की हेरोइन बरामद, अब सप्लायर और पूरे नेटवर्क तक पहुंचने में जुटी पुलिस अम्बेडकरनगर। टांडा…

पूरी खबर पढ़ें →
न्यायालय सुरक्षा के प्रहरी अवनीश सिंह को मिला उत्कृष्ट सेवा पदक
Ambedkar Nagar03 Oct

न्यायालय सुरक्षा के प्रहरी अवनीश सिंह को मिला उत्कृष्ट सेवा पदक

एसपी प्राची सिंह ने किया सम्मानित, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान अम्बेडकरनगर। न्यायालय सुरक्षा में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!