Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं “आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम का शुभारभ

03 Oct 2026, 10:50 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं “आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम का शुभारभ - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नरयावली विधायक प्रदीप लारिया द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण सहित “आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम का शुभारंभ बिहारीपुरा पंचायत के गढ़ोंली खुर्द ग्राम में किया गया। विधायक लारिया द्वारा सेवा सम्मान सहभागिता के मूल उद्देश्य को लेकर कार्यक्रम में सभी विभागों के योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम के दौरान विधायक लारिया द्वारा 01 करोड़ 67 लाख 88 हजार रुपए के विभिन्न 17 निर्माण कार्यों का लोकार्पण कर आमजन को समर्पित किया गया। पंचायत बिहारीपुरा के सभी ग्रामों में नवनिर्मित 05 नवीन आंगनबाड़ी को लोकार्पित करते हुए कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब एक साथ इतनी बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी केंद्र बनाए गए हैं।

इसके लिए सभी ग्रामीणगण को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पंचायत में आय बढ़ाने हेतु क्षेत्र में बनने वाली नवीन कॉलोनी के कॉलोनाइजर से सड़क-पानी सहित विभिन्न शासकीय निर्माण कार्यों में मदद लेने का आह्वान भी किया।

सरपंच अरविंद घोषी द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यों की जानकारी दी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर सफाई कर्मियों को सम्मानित किया।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मनीषा नामदेव एवं रिंकी यादव सहित विभिन्न आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं, सीएचओ, एएनएम सभी को मंच से सम्मानित किया। नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन में विधायक एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान चैन सिंह ठाकुर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं महिला बाल विकास विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक बी.एल. प्रजापति, जनपद सीईओ सचिन गुप्ता, बीएमओ सुनील कुमार जैन, परियोजना अधिकारी विजय कुमार जैन, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण सहित पर्यवेक्षक, सीएचओ, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका सहित ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी विजय कुमार जैन एवं आभार पर्यवेक्षक अज़रा खान द्वारा किया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

प्रेम विवाह के 8 साल बाद खूनी अंत,प्यार से शुरू हुई ज्योति-लखन की कहानी, पुश्तैनी जमीन के विवाद में उजड़ा परिवार
Sagar03 Oct

प्रेम विवाह के 8 साल बाद खूनी अंत,प्यार से शुरू हुई ज्योति-लखन की कहानी, पुश्तैनी जमीन के विवाद में उजड़ा परिवार

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर कभी प्यार के भरोसे एक-दूसरे का हाथ…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान पर प्रदेशाध्यक्ष सर्व सेन समाज संगठन के नेतृत्व मे साफ सफाई की गई
Sagar03 Oct

सेवा संकल्प अभियान पर प्रदेशाध्यक्ष सर्व सेन समाज संगठन के नेतृत्व मे साफ सफाई की गई

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्टीय सर्व सेन समाज…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली:गांधी जयंती पर चितरंगी में चला व्यापक स्वच्छता अभियान।
Singrauli03 Oct

सिंगरौली:गांधी जयंती पर चितरंगी में चला व्यापक स्वच्छता अभियान।

सिंगरौली:गांधी जयंती पर चितरंगी में चला व्यापक स्वच्छता अभियान। राज्यमंत्री ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: गांधी जयंती पर जुड़वा तालाब में सेवा मेरा योगदान अंतर्गत स्वच्छता अभियान आयोजित 🧹🌿।
Singrauli03 Oct

सिंगरौली: गांधी जयंती पर जुड़वा तालाब में सेवा मेरा योगदान अंतर्गत स्वच्छता अभियान आयोजित 🧹🌿।

सिंगरौली: गांधी जयंती पर जुड़वा तालाब में सेवा मेरा योगदान अंतर्गत स्वच्छता अभियान आयोजित 🧹🌿। स्वच्छता केवल अभियान…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प बाईक यात्रा पहुंची बिजयराघव गढ़,जगह जगह पर हुआ भव्य स्वागत
Katni03 Oct

सेवा संकल्प बाईक यात्रा पहुंची बिजयराघव गढ़,जगह जगह पर हुआ भव्य स्वागत

कटनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि गुजरात के वडनगर से उनकी कर्मभूमि वाराणसी के लिए निकली 'सेवा संकल्प…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!