मामूली कहासुनी के बाद युवक पर लोहे की रॉड से हमला, गंभीर घायल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मामूली कहासुनी के बाद युवक पर लोहे की रॉड से हमला, गंभीर घायल
एटा। गढ़िया जगन्नाथ गांव में शुक्रवार देर रात मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में 32 वर्षीय सुदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे सुदीप अपने दोस्त नन्हे के साथ बातचीत कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर नन्हे ने लोहे की रॉड से सुदीप के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
घटना के बाद घायल सुदीप ने राजा का रामपुर थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है।
थाना प्रभारी रोहित राठी के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: शीलू गौतम
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज
स्थान: एटा, उत्तर प्रदेश
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जिला अस्पताल में जनरल सर्जन सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी, मरीजों को निजी अस्पतालों का लेना पड़ रहा…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल के घरौंडा मे कांग्रेस ने आज एक व्यक्ति को CEC ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनाकर गधे पर…
पूरी खबर पढ़ें →
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गोला…
पूरी खबर पढ़ें →
लखनऊ हज़रत गंज चौराहे पर सपा कार्यकर्त्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार के इस्तीफे की…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर दिनांक: 03 अक्टूबर, 2026 *प्रदेश में 4.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के खातों…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथों में तिरंगा लेकर अनामिका ने इटियाथोक के प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा से सुबह छह बजे दौड़ शुरू की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।