Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

50 लाख से बनेगा आधुनिक खेल स्टेडियम, दिसंबर में होगा जिला केसरी कुश्ती का महामंच,रानीपुरा के दंगल में विधायक लारिया ने की घोषणा

03 Oct 2026, 09:10 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
50 लाख से बनेगा आधुनिक खेल स्टेडियम, दिसंबर में होगा जिला केसरी कुश्ती का महामंच,रानीपुरा के दंगल में विधायक लारिया ने की घोषणा - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * 49वें विराट दंगल में उस समय उत्साह दोगुना हो गया, जब नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने रानीपुरा में 50 लाख की लागत से आधुनिक खेल स्टेडियम निर्माण की घोषणा की। विधायक की घोषणा से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों और कुश्ती प्रेमियों में उत्साह का माहौल बन गया।

श्रीराम अखाड़ा समिति के तत्वावधान में आयोजित विराट दंगल में विधायक लारिया ने कहा कि कुश्ती भारतीय परंपरा, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ा खेल है। ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने की है।

खेल आज युवाओं के लिए करियर का भी महत्वपूर्ण माध्यम बन चुके हैं। रानीपुरा में आधुनिक खेल स्टेडियम बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर मंच मिलेगा।

विधायक लारिया ने खिलाड़ियों को एक और बड़ी सौगात देते हुए दिसंबर माह में जिला स्तरीय ‘जिला केसरी कुश्ती प्रतियोगिता’ आयोजित कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभाशाली पहलवानों को एक मंच पर लाकर उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान विधायक लारिया ने 4 लाख की लागत से निर्मित मंगल भवन और 2 लाख की लागत से तैयार अखाड़ा भवन का लोकार्पण किया। इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक आयोजनों और खेल गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।श्रीराम अखाड़ा समिति द्वारा आयोजित 49वें विराट दंगल में क्षेत्र सहित आसपास से बड़ी संख्या में पहलवान और खेलप्रेमी पहुंचे।

अखाड़े में पहलवानों के दांव-पेंच और दमखम ने दर्शकों का खूब उत्साह बढ़ाया। आयोजन ने रानीपुरा की पारंपरिक कुश्ती संस्कृति को एक बार फिर जीवंत किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव, जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत सिंह लोधी, डॉ. राजेंद्र यादव, दुलारे उस्ताद, पप्पू तिवारी, मनीष यादव, सरपंच राजकुमार अहिरवार, आनंद विश्वकर्मा एवं अमित यादव सहित जनप्रतिनिधि, अखाड़ा समिति के पदाधिकारी, पहलवान और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बागेश्वर धाम में माताओं-बहनों से विशेष अपील अकेले न आएं, अनजान लोगों पर भरोसा न करें- बागेश्वर सरकार
Sagar03 Oct

बागेश्वर धाम में माताओं-बहनों से विशेष अपील अकेले न आएं, अनजान लोगों पर भरोसा न करें- बागेश्वर सरकार

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * दिव्य दरबार के आखिर वचन के दौरान बागेश्वर…

पूरी खबर पढ़ें →
अवैध मदिरा भंडारण और नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई: सागर कलेक्टर के निर्देश पर 2 रेस्तरां बार के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त
Sagar03 Oct

अवैध मदिरा भंडारण और नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई: सागर कलेक्टर के निर्देश पर 2 रेस्तरां बार के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले में अवैध मदिरा भंडारण और आबकारी नियमों…

पूरी खबर पढ़ें →
श्रमदान कर वार्ड नगर पार्क को पूर्ण स्वच्छ बनाने का लिया संकल्प, स्कूल के बच्चे एवं एन सी सी के बच्चों के साथ स्वच्छता की शपथ दिलाई
Sagar03 Oct

श्रमदान कर वार्ड नगर पार्क को पूर्ण स्वच्छ बनाने का लिया संकल्प, स्कूल के बच्चे एवं एन सी सी के बच्चों के साथ स्वच्छता की शपथ दिलाई

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * म.प्र. जन अभियान परिषद, विकासखंड सागर के करापुर…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत में श्रमदान कर वार्ड नगर पार्क को पूर्ण स्वच्छ बनाने का लिया संकल्प
Sagar03 Oct

सेवा संकल्प अभियान के तहत में श्रमदान कर वार्ड नगर पार्क को पूर्ण स्वच्छ बनाने का लिया संकल्प

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *म.प्र. जन अभियान परिषद, विकासखंड सागर के करापुर सेक्टर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Satna03 Oct

पेट्रोल भराने की कहासुनी के बाद नाबालिग से मारपीट का आरोप

🚨 बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़ मोहल्ले में पहुंचकर गाली-गलौज और लात-घूंसों से हमला करने की शिकायत, सभापुर थाने में…

पूरी खबर पढ़ें →
दो वर्षों में भी काम पुर्ण नहीं कर पाया ठेकेदार विभागीय अधिकारी मोन बड़ी दुर्घटना का है इंतजार
Dhar03 Oct

दो वर्षों में भी काम पुर्ण नहीं कर पाया ठेकेदार विभागीय अधिकारी मोन बड़ी दुर्घटना का है इंतजार

धार जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट सरदारपुर। मध्यप्रदेश के धार जिले की सरदारपुर तहसील में जहां…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!