Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Azamgarh

फूलपुर में श्रद्धा के साथ मनाया गया जीवित्पुत्रिका व्रत, माताओं ने पुत्रों की लंबी आयु की कामना

03 Oct 2026, 09:10 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
फूलपुर में श्रद्धा के साथ मनाया गया जीवित्पुत्रिका व्रत, माताओं ने पुत्रों की लंबी आयु की कामना - AZAMGARH, उत्तर प्रदेश

फूलपुर में श्रद्धा के साथ मनाया गया जीवित्पुत्रिका व्रत, माताओं ने पुत्रों की लंबी आयु की कामना

रिपोर्टर- सुरेश कुमार धारिया
पद – जिला पत्रकार
जिला – आजमगढ़
प्रदेश – उत्तर प्रदेश

फूलपुर, आजमगढ़। फूलपुर क्षेत्र में जीवित्पुत्रिका व्रत (जिउतिया) श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फूलपुर के चट्टी-चौराहों सहित विभिन्न स्थानों पर महिलाओं द्वारा विधि-विधान से पूजन-अर्चन करते हुए देखा गया।

जीवित्पुत्रिका व्रत के दौरान महिलाओं ने अपने पुत्रों की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए 24 घंटे का निर्जला व्रत रखा। व्रती महिलाओं ने बिना पानी पिए पूरे श्रद्धा भाव से व्रत का पालन किया।

पूजन के लिए महिलाओं ने केला, जीउतिया/जितिया से संबंधित पूजन सामग्री, लड्डू, शरीफा, रक्षा, कपूर, अगरबत्ती सहित अन्य सामग्री की व्यवस्था की। इसके बाद महिलाओं ने परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-पाठ कर अपने पुत्रों के मंगल और दीर्घायु की कामना की।

पूरे क्षेत्र में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। जगह-जगह महिलाओं की भीड़ और पूजन-अर्चन से फूलपुर के चट्टी-चौराहों पर श्रद्धा और आस्था का वातावरण देखने को मिला।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Satna03 Oct

पेट्रोल भराने की कहासुनी के बाद नाबालिग से मारपीट का आरोप

🚨 बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़ मोहल्ले में पहुंचकर गाली-गलौज और लात-घूंसों से हमला करने की शिकायत, सभापुर थाने में…

पूरी खबर पढ़ें →
दो वर्षों में भी काम पुर्ण नहीं कर पाया ठेकेदार विभागीय अधिकारी मोन बड़ी दुर्घटना का है इंतजार
Dhar03 Oct

दो वर्षों में भी काम पुर्ण नहीं कर पाया ठेकेदार विभागीय अधिकारी मोन बड़ी दुर्घटना का है इंतजार

धार जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट सरदारपुर। मध्यप्रदेश के धार जिले की सरदारपुर तहसील में जहां…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!