यूपी की सबसे ऊंची बिल्डिंग के 43वें-फ्लोर से इंजीनियर कूदाः शरीर के टुकड़े 30-40 फीट तक बिखरे; बचाने आए 4 लोगों से हाथ छुड़ाकर छलांग लगाई
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


नोएडा में 29 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने यूपी की सबसे ऊंची बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी। शनिवार को उसने 68 मंजिला बिल्डिंग की 43वें फ्लोर से छलांग लगाई। जमीन पर गिरते ही उसके शरीर के टुकड़े हो गए।
ये टुकड़े 30-40 फीट दूर तक फैल गए। हर तरफ खून ही खून फैल गया। घटना सेक्टर,94 में सुपरनोवा सोसाइटी के एस्पायर टावर की है।
घटना के वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें इंजीनियर संभव जैन रेलिंग पर लटकता दिखाई दे रहा है। इससे पहले वह करीब 2,3 सेकंड तक रेलिंग पर चला।
इसी बीच 4 युवकों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन संभव उनके हाथ छुड़ाकर कूद गया। जमीन पर गिरने के बाद हालत ऐसी थी कि पुलिस शव को बोरी में भरकर ले गई।
पुलिस की जांच में बच्चे की बीमारी, पत्नी से तलाक और आर्थिक तंगी की वजह से सुसाइड करने की बात सामने आई है।
संभव जैन पिछले कई दिनों से काफी तनाव में था। सुसाइड करने से पहले वह 3 दिन तक अपने पिता विनय जैन से वॉट्सएप पर चैट करता रहा। इसमें वह बार-बार सुसाइड करने की बात लिखता था। पिता ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस जांच में उसके मोबाइल से पिता के साथ हुई चैट और घटना से पहले बनाया गया एक वीडियो भी मिला है।
घरवालों ने बताया,संभव की शादी 2024 में हुई थी। साल 2025 में उसके बच्चे का जन्म समय से पहले हो गया था। इससे बच्चा जन्म से ही बीमार था। उसके इलाज में परिवार को 35 से 40 लाख रुपए खर्च करने पड़े। इसके बावजूद बच्चे की तबीयत लगातार खराब रहती थी।
बाद में संभव का पत्नी से भी कोर्ट से तलाक हो गया। वह अपनी सेहत को लेकर भी परेशान रहता था। इन सब बातों के चलते संभव तीन दिन से अपने घर भी नहीं गया था। पिता ने उसे समझाया और घर लौटने के लिए कहा, लेकिन संभव नहीं माना।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बिधूना तहसील क्षेत्र में अमृत सरोवर के पास चारागाह की भूमि पर धान की खेती का खेल; लेखपाल…
पूरी खबर पढ़ें →
फूलपुर में श्रद्धा के साथ मनाया गया जीवित्पुत्रिका व्रत, माताओं ने पुत्रों की लंबी आयु की कामना रिपोर्टर-…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रतापगढ़ - नगरपालिका परिषद में हुआ पंप ऑपरेटरो के साथ मीटिंग। जेई सभाजीत यादव ने सभी पंप ऑपरेटरो…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रतापगढ़ - नगरपालिका परिषद में हुआ पंप ऑपरेटरो के साथ मीटिंग। जेई सभाजीत यादव ने सभी पंप ऑपरेटरो…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रतापगढ़ - नगरपालिका परिषद में हुआ पंप ऑपरेटरो के साथ मीटिंग। जेई सभाजीत यादव ने सभी पंप ऑपरेटरो…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News🚨 बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़ मोहल्ले में पहुंचकर गाली-गलौज और लात-घूंसों से हमला करने की शिकायत, सभापुर थाने में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।