Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ में संकुल खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

04 Oct 2026, 12:58 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ में संकुल खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ नगर डीएसएम इंटर कॉलेज के खेल मैदान में संकुल बालक वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कुमार देव अवस्थी ने 100 मीटर जूनियर वर्ग की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में डीएसएम इंटर कॉलेज के अलावा श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज पठंगी, राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर, केडी इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज मानपुर मुजफ्फरपुर, राजकीय हाईस्कूल बेगमपुर, आरके इंटर कॉलेज मधपुरी इनायतपुरी, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा, कुसुम देवी इंटर कॉलेज और पब्लिक इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

IMG 20261003 WA00742
कांठ में खेल प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र।

सीनियर वर्ग अंडर-19 की 100 मीटर दौड़ में डीएसएम इंटर कॉलेज के युवांक प्रथम रहे। गोला फेंक में आरके इंटर कॉलेज के प्रदीप, चक्का फेंक में श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज के प्रशांत कुमार, हैमर थ्रो में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के दीपक, 1600 मीटर दौड़ में डीएसएम इंटर कॉलेज के पुलकित, जैवलिन थ्रो में डीएसएम इंटर कॉलेज के शिवम, ऊंची कूद में राजकीय इंटर कॉलेज मानपुर के सोहेल खान और लंबी कूद में डीएसएम इंटर कॉलेज के अब्बास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

जूनियर वर्ग अंडर-17 की 100 मीटर दौड़ में केडी इंटर कॉलेज के मोहम्मद रेहान, जैवलिन थ्रो में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के अनस, डिस्कस थ्रो में अनस, गोला फेंक में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के अभिजीत, लंबी कूद में कुसुम देवी इंटर कॉलेज के मोहम्मद रिहान और हैमर थ्रो में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के अनस प्रथम रहे।

सब जूनियर वर्ग अंडर-14 में 100 मीटर दौड़ में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के तैयब, 200 मीटर में डीएसएम इंटर कॉलेज के शिवाजी और 400 मीटर में डीएसएम इंटर कॉलेज के दीपांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के आयोजन में खेल प्रशिक्षक पदम सिंह, अजय कुमार और रमेश कुमार के अलावा सतपाल सिंह, जैनेंद्र वर्मा, आरके राठौर, सीएच वर्मा, अनुराग, पुनीत कुमार, वीर सिंह, गौरव वर्मा, महेंद्र, इरशाद अली, अब्दुल्ला खान, पुष्पेंद्र कुमार, ऋषभ बिश्नोई, संजीव कुमारज़िन्दगी वासु बिश्नोई, मधु का सहयोग रहा। संचालन धन सिंह ने किया।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

डीएम की अध्यक्षता में जनपद के आकांक्षात्मक विकास खण्डों में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओ के संचालन की अद्यतन बैठक आयोजित
Sant Kabir Nagar03 Oct

डीएम की अध्यक्षता में जनपद के आकांक्षात्मक विकास खण्डों में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओ के संचालन की अद्यतन बैठक आयोजित

संतकबीर नगर जिलाधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में जनपद के तीनों आकांक्षात्मक विकास खण्डों (पौली, सांथा एवं बघौली)…

पूरी खबर पढ़ें →
डीएम की अध्यक्षता में मेहदावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
Sant Kabir Nagar03 Oct

डीएम की अध्यक्षता में मेहदावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

संतकबीर नगर जिलाधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में मेहदावल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस…

पूरी खबर पढ़ें →
शाहाबाद, हरदोई। नगर पालिका परिषद शाहाबाद के मोहल्ला खेड़ा बीबीजई में हाल ही में कराए गए आरसीसी सड़क निर्माण की स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
महोबा – सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील चरखारी में आयुक्त और DIG ने सुनी जन समस्याएं
Mahoba03 Oct

महोबा – सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील चरखारी में आयुक्त और DIG ने सुनी जन समस्याएं

महोबा / चरखारी। आज सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील चरखारी सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान…

पूरी खबर पढ़ें →
मैनपुरी की किशोरी ने नोएडा में फांसी लगाकर की आत्महत्या
Mainpuri03 Oct

मैनपुरी की किशोरी ने नोएडा में फांसी लगाकर की आत्महत्या

मैनपुरी की किशोरी ने नोएडा में फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम ​नोएडा/मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के…

पूरी खबर पढ़ें →
ममरी, परेली व अहमदनगर में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती ध्वजारोहण के बाद मेधावी बच्चों को पुरस्कार व शील्ड देकर किया गया सम्मानित
Kheri03 Oct

ममरी, परेली व अहमदनगर में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती ध्वजारोहण के बाद मेधावी बच्चों को पुरस्कार व शील्ड देकर किया गया सम्मानित

लखीमपुर खीरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जनपद के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!