सहकारी समिति में स्टॉक सूची अपडेट न होने और कलर कोड गलत मिलने पर जिला पंचायत सीईओ ने जताई नाराजगी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ जगदीश कुमार गोमे ने सुरखी स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित का निरीक्षण किया। उन्हाेंने समिति संचालक से खाद्यान्न के स्टॉक की जानकारी ली।
स्टॉक सूची अपडेट नहीं होने तथा कलर कोड सही नहीं पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टॉक की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी ली।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ गोमे ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत खाद्यान्न वितरण, हितग्राहियों और क्षेत्र की राशन दुकानों की जानकारी ली। उन्होंने पॉश मशीन की कार्यप्रणाली की जांच कराई तथा गोदाम में साफ-सफाई, कीड़े-चूहों से बचाव और खाद्यान्न की गुणवत्ता का जायजा लिया।
उन्होंने भंडारण व्यवस्था बेहतर रखने और खाद्यान्न की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही नापतौल विभाग के प्रमाण-पत्र की भी जांच की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपसंचालक कृषि राजेन्द्र त्रिपाठी से ई-टोकन के माध्यम से किसानों को यूरिया एवं अन्य खाद के वितरण की जानकारी ली गई। समिति संचालक से उपार्जन तथा पोर्टल पर दर्ज जानकारी के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
जिला पंचायत सीईओ ने किसानों के भुगतान की स्थिति जानी तथा ऋणी एवं अऋणी किसानों की जानकारी ली। उन्होंने ऋणी किसानों से समय पर वसूली करने तथा वसूली की प्रक्रिया पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए।
उन्होंने किसानों की सुविधा, एनपीए की स्थिति सहित अन्य बिंदुओं पर भी उपसंचालक कृषि से जानकारी ली। जिला पंचायत सीईओ ने समिति की वित्तीय स्थिति को बेहतर रखने के लिए वसूली पर विशेष फोकस करने तथा संबंधित मामलों में समय-सीमा के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम रोहित वर्मा सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

रायबरेली जिले के विधानसभा सलोन के ग्राम सभा वीरभानपुर में *वीर शिरोमणि महाराजा लाखन पासी जी* की जयंती…
पूरी खबर पढ़ें →
फूलपुर में सजेगी बिरहा की महफिल, सुभद्रा चौहान और देवी लाल यादव के बीच होगा शानदार मुकाबला रिपोर्टर-…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : चार दशक से अधिक समय से अपने हक की लड़ाई लड़ रही उषा गर्ग का इंतजार…
पूरी खबर पढ़ें →
मैहर में बेटियों से बदतमीजी पड़ी भारी! कॉलेज जाने वाली बच्चियों का रास्ता रोककर बदतमीजी और छेड़छाड़ करने…
पूरी खबर पढ़ें →
ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ.... ਵੰਡੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ..... ਫਰੀਦਕੋਟ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੀ ਅਨੁਸ਼ਾਸਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਕਨਵੀਨਰ…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: बरसाना देहात और नगर पंचायत के बीच कानूनी विवाद, विकास की राह में जनता क्यों…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।