Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagpur

नागपुर शहर में मंगलवार 06 अक्टूबर को दर्जनों भर पानी की टंकियों से जलापूर्ति बाधित हो सकती है

04 Oct 2026, 03:16 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

प्राप्त जानकारी अनुसार पाइपलाइन की शिफ्टिंग और फ्लो मीटर के बदलने के कार्य कार्य के चलते नागपुर शहर भर के करीब दर्जनों पानी की टंकियों से जलापूर्ति कार्य 06 अक्टूबर मंगलवार को बाधित हो सकता है। नागपुर महानगर पालिका के जल प्रदाय विभाग नें करीब 36.घंटे का शटडाउन लिया है, ऐसे में नागपुर शहर भर के बहुत बड़े क्षेत्र में जलापूर्ति का कार्य बाधित हो सकता है।

प्राप्त हुई जानकारी अनुसार- पेंच 4,जल शुद्धिकरण केंद्र में मंगलवार 06 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से लेकर बुधवार 07 अक्टूबर रात 10 बजे तक शटडाउन रहेगा ,इस समय पर मानकापुर नाला के पास 1400 मिमी बाई 1400 मिमी व्यास की पाइपलाइनों की शिफ्टिंग का कार्य किये जायेंगे। इसके अलावा ओंकार नगर न्यू ईएसआर में इनलेट फ्लो मीटर भी बदला जायेगा, इससे शहर के करीब बीस पानी की।

टंकियों से जलापूर्ति बाधित हो सकती है इनमें- नारा पानी टंकी, नारा नासुप्र., नारी पानी टंकी, अमृत नारी -1,2 पानी टंकी, जरीपटका, धंतोली, लक्ष्मीनगर न्यु पानी टंकी, श्रीनगर, नालंदा नगर, ओंकार नगर, अमृत डबल डेकर पानी की टंकी, हुड़केश्वर, सक्करदरा-1,2, और 3 की। पानी टंकी, अमृत बीड़ीपेठ , अमृत बालाजी, हुड़केश्वर, नरसाला, ग्रामीण पानी की टंकी से संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित होगी।

पेंच-1, जल। शुद्धिकरण केंद्र में मंगलवार 06 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से लेकर बुधवार 07 अक्टूबर सुबह 04 बजे तक शटडाउन जारी रहेगा,इस दौरान पेंच-1 जल शुद्धिकरण केंद्र में दो एचटी पंप का सुधार कार्य किया जायेगा, इससे मोक्षधाम चौक पर जीएच ओंकार मेडिकल फीडर में वाल्व भी लगाया जाना है, और जीएच ओंकार फीडर के एयर वाल्व भी बदले जायेंगे, इससे जीएच पानी की टंकी, वंजारी नगर पुरानी और नई पानी की टंकी, रेशिमबाग, हनुमान नगर, जीएच मेडिकल फीडर, गोदरेज आनंदम पानी टंकी, जीएच बोरियापुरा, वाहन स्थल पानी टंकी, सेंट्रल रेलवे पानी टंकी, बेझनबाग पानी टंकी, राजनगर पानी टंकी, सदर पानी टंकी, आदि में जलापूर्ति बाधित होगी।

नवेगांव खैरी स्थित 33केवी मनपा फीडर पर मंगलवार 06 अक्टूबर सुबह 10बजे से लेकर दोपहर दोपहर मे 03 बजे तक शटडाउन जारी रहेगा। इस दौरान लक्ष्मीनगर ओल्ड पानी टंकी, गायत्री नगर और अमृत गायत्री नगर ,प्रताप नगर, अमृत प्रताप नगर, खामला ,अमृत खामला ,टाकलीसिम, त्रिमूर्ति नगर, जयताला, अमृत जयमाला, रामनगर जीएमआर, सिविल लाइंस डीटी , राइफल लाइंन, फुटाला लाइंन, दाभा ,अमृत दाभा 1,2, सेमिनरी हिल्स जीएमआर, चिंचभवन, टेकड़ी वाड़ी, सीताबर्डी किला1,2, किला महाल ,बोरियापुरा, गिट्टीखदान, अमृत गिट्टीखदान, गोरेवाड़ा, गोरेवाड़ा अमृत, पानी टंकियों से संबंधित क्षेत्रों में इस दौरान जलापूर्ति बाधित रहेगी ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Kaushambi04 Oct

कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के चौपुरवा गांव के पास बाइक की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई

कौशांबी में दर्दनाक हादसा: बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में चौपुरवा गांव…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा ज्वेलरी व्यापारी लूटकांड में आगर पुलिस का बड़ा शिकंजा* 8 आरोपी गिरफ्तार, 14 किलो 125 ग्राम चांदी और दो बोलेरो जब्त; राजस्थान तक पहुंची पुलिस, ग
error: Content is protected !!