Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandrapur

बल्लारपुर में दिनदहाड़े खूनी वारदात: शांतिनगर में 20 साल के युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

04 Oct 2026, 05:58 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बल्लारपुर में दिनदहाड़े खूनी वारदात: शांतिनगर में 20 साल के युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर - चंद्रपूर, महाराष्ट्र

बल्लारपुर से वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेडे की रिपोर्ट

बल्लारपुर शहर के शांतिनगर इलाके में आज दोपहर हुई एक वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। 20 वर्षीय युवक पर सरेआम चाकू से जानलेवा हमला किया गया। घटना के बाद परिसर में दहशत और तनाव का माहौल बन गया।

*कौन है पीड़ित ?*
घायल युवक का नाम *रोशन रंजन भोंड, उम्र 20 साल, निवासी – शांतिनगर, ग्रामीण रुग्णालय के पीछे, बल्लारपुर* बताया जा रहा है। हमलावरों ने उसके पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए।

*कैसे हुई वारदात?*
जानकारी के मुताबिक यह घटना आज दोपहर करीब 1 बजे की है। बताया जा रहा है कि 2 से 3 हमलावरों ने रोशन को घेरकर उस पर हमला किया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। हमले की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। पुलिस आपसी रंजिश समेत सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

*अस्पताल से अस्पताल भटकता रहा युवक*
हमले में गंभीर रूप से घायल रोशन को सबसे पहले ग्रामीण रुग्णालय, बल्लारपुर में ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक देखकर उसे तुरंत जिला सामान्य रुग्णालय, चंद्रपुर रेफर कर दिया। चंद्रपुर में भी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए नागपुर भेज दिया है। युवक की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

*पुलिस एक्शन में*
घटना की जानकारी मिलते ही बल्लारपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी गई है।

पुलिस स्टेशन से महज २०० मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े अपराधी किसी को चाकू से जख्मी कर फरार हो जाते है इससे पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह निर्माण हो गया है ?

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कौशांबी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सैंता बिहार कॉलोनी में बेकरी फैक्ट्री खोलने के नाम पर कथित खेल! टेंट हाउस का सामान और जनरेटर लेकर गायब होने का आरोप
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur04 Oct

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने दो प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है

प्राप्त हुई जानकारी अनुसार भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज रविवार 04 अक्टूबर को राज्यसभा…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा ने रविवार को महाराष्ट्र विधान परिषद के पाचों स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों मे से तीन सीटों के उम्मीदवार की घोषणा कर दी है
Nagpur04 Oct

भाजपा ने रविवार को महाराष्ट्र विधान परिषद के पाचों स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों मे से तीन सीटों के उम्मीदवार की घोषणा कर दी है

प्राप्त हुई ताजा जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने आज रविवार 04 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधान परिषद…

पूरी खबर पढ़ें →
सागर में थोक औषधि विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण
Sagar04 Oct

सागर में थोक औषधि विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन में, नियंत्रक…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट,शव को खाई में फेंका
Dehradun04 Oct

प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट,शव को खाई में फेंका

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande Bharat October 4, 2026 देहरादून। थाना प्रेमनगर क्षेत्र में एक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!