Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaurela-Pendra-Marwahi

छग. सितंबर- अक्टूबर दो माह का चावल लैप्स नहीं होगा

04 Oct 2026, 09:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ राज्य के सितंबर और अक्टूबर माह का चावल अब लैप्स नहीं होगा। छत्तीसगढ राज्य के जो राशनकार्ड धारी सितंबर और अक्टूबर महीने का चावल नहीं ले सकें हैं, वे अब 15 अक्टूबर तक अपना चावल राशन दुकान से प्राप्त कर सकतें हैं।

मालूम हो कि छत्तीसगढ राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महिने के राशन का चावल एक माह में ही दिए जाने का फैसला किया था, और इसके लिए राशनकार्ड धारकों के लिए 30 सितंबर 2026 तक का समय भी निर्धारित किया था, लेकिन जो राशनकार्ड धारी तय सीमा में अपना चावल नहीं लो पाएं हैं, उनके लिए अब अच्छी खबर है, ऐसे सभी राशनकार्ड धारियों को अब 15 अक्टूबर तक राशन दुकान से चावल मिल सकेगा। जानकारी अनुसार इसके लिए 01 अक्टूबर से आनलाईन पोर्टल भी खोल दिया गया है, और सभी राशन दुकानदारों को भी यह आदेश दे दिया गया है, की दो माह का चावल 15 अक्टूबर तक राशनकार्ड धारकों को देना है।

जानकारी अनुसार पीडीएस सिस्टम के अंतर्गत राशनकार्ड धारक शहर के किसी भी राशन दुकान से अपना चावल प्राप्त कर सकतें हैं। कोई भी राशन दुकानदार यदि किसी भी राशनकार्ड धारक को राशन देने से इंकार करता है ,तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा सकती है।

छत्तीसगढ खाद्य संचालनालय की ओर से सभी खाद्य नियंत्रकों और खाद्य अधिकारीयों को यह निर्देश भी जारी किए गए हैं कि वे अपने अपने संबंधित जिलों में राशन दुकानों को इस नई समय सीमा की जानकारी अवश्य ही पहुंचा दें। मालूम हो कि नागरिक आपूर्ति निगम की ओर से तय की गई समय सीमा में सभी राशन दुकानों में यह दो माह का चावल नहीं पहुंचाया जा सका था, जिसके बाद यह चावल लोगों को देने के लिए अतिरिक्त समय भी दिए जाने का निर्णय लिया गया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा का संघ के प्रचारकों पर बयान निंदनीय, माफी मांगें – मनीष पुरोहित
Jodhpur17 Oct

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा का संघ के प्रचारकों पर बयान निंदनीय, माफी मांगें – मनीष पुरोहित

जोधपुर : जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मनीष पुरोहित ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

पूरी खबर पढ़ें →
दिल्ली में तिरंगा रैली पर सियासी घमासान: AAP कार्यकर्ता 200 फीट ध्वज लेकर उतरे, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में
Jodhpur17 Oct

दिल्ली में तिरंगा रैली पर सियासी घमासान: AAP कार्यकर्ता 200 फीट ध्वज लेकर उतरे, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में

नई दिल्ली : दिल्ली में तिरंगा रैलियों को लेकर दिनभर गहमागहमी रही। एक तरफ आम आदमी पार्टी (AAP)…

पूरी खबर पढ़ें →
सैनिक कल्याण विभाग जोधपुर की ओर से गौरव सेनानी समस्या समाधान एवं दस्तावेज संबंधी मामलों पर मार्गदर्शन
Jodhpur17 Oct

सैनिक कल्याण विभाग जोधपुर की ओर से गौरव सेनानी समस्या समाधान एवं दस्तावेज संबंधी मामलों पर मार्गदर्शन

जोधपुर : पीपाड़ सिटी में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, जोधपुर की ओर से पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं, वीर नारियों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!