Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ghazipur

जमानियां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के आभूषणों के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दो चैन के टुकड़े, पायल व जितिया बरामद

04 Oct 2026, 09:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जमानियां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के आभूषणों के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दो चैन के टुकड़े, पायल व जितिया बरामद - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

गाजीपुर, 04 अक्टूबर 2026। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जमानियां पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई मु0अ0सं0 332/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित है।
पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चक्का बांध पम्प गृह के पास से तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान गुड्डी पत्नी शम्भु निवासी छोटा संसार पार, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर, सुनीता पत्नी अमित हरिजन निवासी छोटा संसार पार, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर तथा प्रेमा पत्नी गोविन्द निवासी बाराचवर, थाना बड़ेसर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान महिलाओं के पास से पीली धातु के दो चैन के टुकड़े, एक जोड़ी पायल तथा पीली धातु की एक जितिया बरामद की गई। बरामदगी के बाद पुलिस ने तीनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार गुड्डी के विरुद्ध जमानियां थाने के वर्तमान मुकदमे के अलावा प्रयागराज के दारागंज थाने में वर्ष 2020 तथा देवरिया के भलुअनी थाने में वर्ष 2022 में भी मुकदमे दर्ज रहे हैं। वहीं सुनीता और प्रेमा के विरुद्ध जमानियां थाने में दर्ज वर्तमान मुकदमा सामने आया है।
बरामदगी
पीली धातु के 02 चैन के टुकड़े
सफेद धातु की 01 जोड़ी पायल
पीली धातु की 01 जितिया
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह मय हमराह तथा महिला कांस्टेबल प्रतिभा चौरसिया, थाना जमानियां की भूमिका रही। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्ताओं से पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जिला ब्यूरो चीफ विवेकानंद राय
गाज़ीपुर
Vande Bhart news

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Kaushambi04 Oct

कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के चौपुरवा गांव के पास बाइक की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई

कौशांबी में दर्दनाक हादसा: बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में चौपुरवा गांव…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ: रम्पुरा में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल
Moradabad04 Oct

कांठ: रम्पुरा में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल

कांठ तहसील क्षेत्र के गांव रामनगर उर्फ रम्पुरा में रविवार रात तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत…

पूरी खबर पढ़ें →
#दिव्यांगों के रोजगार के मामले में सरकार का धीमा रवैया, अवसरों का इंतजार कर रहे हजारों लोग
Hardoi04 Oct

#दिव्यांगों के रोजगार के मामले में सरकार का धीमा रवैया, अवसरों का इंतजार कर रहे हजारों लोग

#दिव्यांगों के रोजगार के मामले में सरकार का धीमा रवैया, अवसरों का इंतजार कर रहे हजारों लोग #शाहाबाद,…

पूरी खबर पढ़ें →
रोडवेज परिचालक पर जान-माल की धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार
Hardoi04 Oct

रोडवेज परिचालक पर जान-माल की धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

रोडवेज परिचालक पर जान-माल की धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार पाली,…

पूरी खबर पढ़ें →
भदोही में ₹1,340 करोड़ से अधिक लागत की 112 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने किया संबोधित
Mahrajganj04 Oct

भदोही में ₹1,340 करोड़ से अधिक लागत की 112 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने किया संबोधित

भदोही/ उत्तर प्रदेश भदोही में ₹1,340 करोड़ से अधिक लागत की 112 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में माननीय…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!