पितृ पक्ष के अवसर पर समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय इंजीनियर प्रणेश शुक्ला, ने किया रक्तदान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पितृ पक्ष में रक्तदान सर्वोत्तम दान : इंजीनियर प्रणेश शुक्ला
गोरखपुर।
रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी।
पितृ पक्ष के अवसर पर समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय इंजीनियर प्रणेश शुक्ला, अध्यक्ष, पंडित रमापति शुक्ल हरित क्रांति एवं शिक्षण सेवा संस्था उत्तर प्रदेश, ने प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी एवं समाजसेवी स्वर्गीय रमापति शुक्ल ‘बापी बाबा जी’ की स्मृति में रक्तदान किया।
इंजीनियर प्रणेश शुक्ला ने कहा कि पितरों की स्मृति में किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा, “पितृ पक्ष में अपने पूर्वजों को सच्ची श्रद्धांजलि देने का एक श्रेष्ठ तरीका है कि हम किसी जरूरतमंद के जीवन की रक्षा के लिए रक्तदान करें। रक्तदान महादान है और इससे बढ़कर मानव सेवा का कोई दूसरा अवसर नहीं।”
उन्होंने बताया कि वह नियमित रूप से लगभग हर तीन महीने में रक्तदान करने का प्रयास करते हैं, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में अपना योगदान दिया जा सके।
इंजीनियर प्रणेश शुक्ला ने समाज के लोगों से अपील की कि वे अपने माता-पिता, दादा-दादी एवं अन्य पूर्वजों की पुण्य स्मृति में रक्तदान करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि पूर्वजों की याद में केवल श्रद्धांजलि देने के बजाय यदि उनके नाम पर किसी व्यक्ति का जीवन बचाया जाए, तो यह उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आगे आने की अपील करते हुए कहा कि “एक यूनिट रक्त किसी परिवार की उम्मीद बचा सकता है। आइए, अपने पूर्वजों की स्मृति को मानव सेवा से जोड़ें और रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता फैलाएं।”
रक्तदान के माध्यम से स्वर्गीय रमापति शुक्ल ‘बापी बाबा जी’ की पर्यावरण एवं समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का यह प्रयास लोगों के लिए प्रेरणादायी संदेश दे रहा है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आज दिन पंद्रह अक्टूबर पंचम पूजा के दिन श्री रामलीला मैदान दुर्गा स्थान ट्रस्ट के प्रांगण में महिलाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
कौलेश्वर राम हलवाई की रखी नींव आज भी जीवंत, गूंज रही फूलपुर की रामलीला रिपोर्टर- सुरेश कुमार धारिया…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS इंदौर: इन्दौर। क्षेत्र क्रमांक 5 के तत्वावधान…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रतापगढ़ -थाना लालगंज पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही । थाना लालगंज पुलिस एवं एसओजी टीम की…
पूरी खबर पढ़ें →
धार्मिक आस्था रखने वालों के लिए शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन, सप्तमी तिथि का बहुत महत्व रहता है,…
पूरी खबर पढ़ें →
80वीं रामलीला के आठवें दिन राम-केवट संवाद से लेकर रावण द्वारा सीता हरण तक का हुआ सजीव मंचन,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।