Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा ज्वेलरी व्यापारी लूटकांड में आगर पुलिस का बड़ा शिकंजा* 8 आरोपी गिरफ्तार, 14 किलो 125 ग्राम चांदी और दो बोलेरो जब्त; राजस्थान तक पहुंची पुलिस, ग

04 Oct 2026, 10:56 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा ज्वेलरी व्यापारी लूटकांड में आगर पुलिस का बड़ा शिकंजा* 8 आरोपी गिरफ्तार, 14 किलो 125 ग्राम चांदी और दो बोलेरो जब्त; राजस्थान तक पहुंची पुलिस, ग - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा। ज्वेलरी व्यापारी से लूट के गंभीर मामले में आगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूटकांड की कड़ियां जोड़ते हुए अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से 14 किलो 125 ग्राम चांदी तथा वारदात में इस्तेमाल की गई दो सफेद बोलेरो वाहन जब्त किए हैं। मामले की जांच के दौरान पुलिस की कार्रवाई राजस्थान तक पहुंची, जहां लूटी गई चांदी खरीदकर उसे गलाने वाले आरोपी तक पुलिस पहुंची।

पुलिस के अनुसार, थाना नलखेड़ा के अपराध क्रमांक 133/2025 में लगातार जांच और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर लूट की चांदी की बरामदगी की गई। कार्रवाई के दौरान चांदी खरीदकर गलाने वाले आरोपी से 5 किलो 985 ग्राम चांदी की सिल्लियां बरामद हुई हैं। पुलिस अब लूट की पूरी वारदात में शामिल अन्य लोगों तथा लूटी गई संपत्ति के नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है।

एसपी दिलीप कुमार सोनी के निर्देश पर एएसपी रविंद्र कुमार बोयट के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी शशि उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस की लगातार कार्रवाई से लूटकांड से जुड़े आरोपियों और लूटी गई चांदी के ठिकानों का खुलासा हुआ है। मामले में पुलिस की जांच और पूछताछ जारी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Kaushambi04 Oct

कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के चौपुरवा गांव के पास बाइक की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई

कौशांबी में दर्दनाक हादसा: बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में चौपुरवा गांव…

पूरी खबर पढ़ें →
कुरुक्षेत्र में रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के समानांतर बनेगी नई सड़क, 3.20 किमी लंबी सड़क को सरकार की मंजूरी
Kurukshetra04 Oct

कुरुक्षेत्र में रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के समानांतर बनेगी नई सड़क, 3.20 किमी लंबी सड़क को सरकार की मंजूरी

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और जाम से राहत दिलाने के लिए प्रदेश सरकार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!