Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandauli

वटवृक्ष के दूध से बनाई जटा, बिलख पड़े मंत्री सुमंत दसवें दिन की लीला का शुभारंभ निषादराज के आश्रम से हुआ। प्रभु श्रीराम ने वटवृक्ष का दूध मंगाकर अपनी और लक्ष्मण जी की जटाएं बनाईं।

05 Oct 2026, 10:49 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
वटवृक्ष के दूध से बनाई जटा, बिलख पड़े मंत्री सुमंत दसवें दिन की लीला का शुभारंभ निषादराज के आश्रम से हुआ। प्रभु श्रीराम ने वटवृक्ष का दूध मंगाकर अपनी और लक्ष्मण जी की जटाएं बनाईं। - CHANDAULI, उत्तर प्रदेश

वटवृक्ष के दूध से बनाई जटा, बिलख पड़े मंत्री सुमंत
दसवें दिन की लीला का शुभारंभ निषादराज के आश्रम से हुआ। प्रभु श्रीराम ने वटवृक्ष का दूध मंगाकर अपनी और लक्ष्मण जी की जटाएं बनाईं। श्रीराम को तपस्वी वेश में जटा बांधते देख मंत्री सुमंत बिलख पड़े। सुमंत जी ने महाराज दशरथ का संदेश सुनाते हुए श्रीराम से अयोध्या लौटने या कम से कम देवी सीता को वापस भेजने का निवेदन किया।

इस पर देवी सीता ने अपने तर्कों से सुमंत जी को निरुत्तर करते हुए स्पष्ट किया कि उनका स्थान प्रभु के चरणों में ही है। वहीं, पिता के वचनों पर लक्ष्मण जी के आक्रोश को देखते हुए श्रीराम ने सुमंत जी को वचनबद्ध किया कि वे लक्ष्मण की इन बातों को महाराज दशरथ से न कहें। भारी मन से सुमंत जी वापस अयोध्या लौट गए।मांगी नाव न केवट आना…" : रामनगर में गूंजा केवट का हठ
गंगा तट पर पहुँचकर जब श्रीराम ने नदी पार करने के लिए नाव मांगी, तो केवट ने बड़ी विनम्रता से अपनी शर्त रख दी। केवट ने कहा— "हे प्रभु! आपके चरण रज में पत्थर की शिला को नारी (अहिल्या) बनाने का गुण है। यदि मेरी काठ की नाव नारी बन गई, तो मैं अपने परिवार का भरण-पोषण कैसे करूंगा?"

लक्ष्मण जी के क्रोधित होने पर भी केवट नम्रता से अड़ा रहा कि भले ही उन्हें तीर मार दिया जाए, लेकिन बिना पांव पखारे (धोए) वह तीनों को अपनी नौका में नहीं बैठाएगा। केवट का निष्काम प्रेम देख श्रीराम मुस्कुरा उठे। केवट कठौते में गंगाजल लाया और प्रभु के चरण पखारे। गंगा पार कराने के बाद जब श्रीराम ने उतराई देनी चाही, तो केवट ने यह कहते हुए लेने से इनकार कर दिया कि— "एक ही पेशे के लोग आपस में पारिश्रमिक नहीं लेते। मैंने आपको यह गंगा पार कराई है, आप मुझे भवसागर से पार लगा दीजिएगा।ग्रामवासी मिलन और महर्षि वाल्मीकि समागम
गंगा पार कर सीता जी ने गंगा मैया का पूजन किया। इसके बाद सभी प्रयागराज स्थित महर्षि भारद्वाज के आश्रम पहुँचे, जहाँ ज्ञान-चर्चा हुई। यमुना नदी पार कर आगे बढ़ते हुए जब प्रभु राम, सीता और लक्ष्मण जंगलों से गुज़रे, तो ग्रामवासियों और विशेषकर ग्रामीण स्त्रियों ने सीता जी से दोनों सुंदर राजकुमारों के बारे में पूछा, जिस पर सीता जी ने लज्जापूर्वक श्रीराम को पति और लक्ष्मण को देवर के रूप में परिचित कराया।

आगे चलकर श्रीराम महर्षि वाल्मीकि के आश्रम पहुँचे। जब श्रीराम ने रहने का स्थान पूछा, तो महर्षि वाल्मीकि ने अद्भुत चौपाई कही—

"पूँछेहु मोहि कि रहौं कहँ मैं पूँछत सकुचाउँ।" "जहँ न होहु तहँ देहु कहि तुम्हहि देखावौं ठाउँ॥"चित्रकूट में बनी सुंदर पर्णकुटी, राममय हुआ वातावरण
महर्षि वाल्मीकि के परामर्श पर प्रभु श्रीराम ने सभी ऋतुओं में सुखदायी मंदाकिनी तट स्थित चित्रकूट में निवास करने का निर्णय लिया। भगवान विश्वकर्मा ने देवगणों, कोल और भीलों के साथ मिलकर प्रभु के लिए अत्यंत सुंदर पर्णकुटी का निर्माण किया।

देवगणों ने प्रभु श्रीराम से राक्षसों और रावण के अत्याचारों से शीघ्र मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। चित्रकूट के पूर्णतः राममय हो जाने के साथ ही हर-हर महादेव और बजरंगबली के जयकारों के बीच महाआरती के बाद दसवें दिन की लीला को विश्राम दिया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

फूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, 47 मुकदमे दर्ज
Azamgarh20 Oct

फूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, 47 मुकदमे दर्ज

फूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, 47 मुकदमे दर्ज आजमगढ़। फूलपुर पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
CG : अभी… अभी : तेंदुए के बाद अब भालू की धमक ! इस गांव के बस्ती में घुसा भालू, लोगों के शोरगुल के बाद जंगल की ओर भागा, ग्रामीणों ने…
Dhamtari20 Oct

CG : अभी… अभी : तेंदुए के बाद अब भालू की धमक ! इस गांव के बस्ती में घुसा भालू, लोगों के शोरगुल के बाद जंगल की ओर भागा, ग्रामीणों ने…

धमतरी/नगरी :- छत्तीसगढ़ के धमतरी में तेंदुए के आतंक के बाद अब भालू की मौजूदगी लोगों के लिए…

पूरी खबर पढ़ें →
लक्ष्मण शक्ति से सुलोचना विलाप तक, भावनाओं के सागर में डूबा महुली का रामलीला मैदान
Sonbhadra20 Oct

लक्ष्मण शक्ति से सुलोचना विलाप तक, भावनाओं के सागर में डूबा महुली का रामलीला मैदान

संजीवनी से जागे लक्ष्मण, श्रीराम के बाणों से धराशायी हुआ कुंभकर्ण और लक्ष्मण ने किया मेघनाद का अंत;…

पूरी खबर पढ़ें →
दशहरा पर्व पर हरिद्वार में यातायात डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित।
Haridwar20 Oct

दशहरा पर्व पर हरिद्वार में यातायात डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित।

फुरकान अंसारी ‌ हरिद्वार। दशहरा पर्व पर मेला स्थलों और रावण दहन कार्यक्रमों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा,…

पूरी खबर पढ़ें →
हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में मनाया गया महानवमी का त्यौहार, कन्या लंगूरा को जिमाकर बांटे उपहार
Hathras20 Oct

हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में मनाया गया महानवमी का त्यौहार, कन्या लंगूरा को जिमाकर बांटे उपहार

हाथरस सिकंदराराऊ। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को महानवमी का त्योहार बेहद हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!